Vastu Tips: घर के वास्तु में छिपा है आपकी तरक्की का राज, जानें कहां क्या होना चाहिए
Vastu Tips वास्तु विशेषज्ञ की राय से अपने घर के वास्तु को सही करके काम में तरक्की का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर वास्तु में आपकी तरक्की का राज कैसे छिपा हो सकता है।
Vastu Tips: अक्सर लोग कहते हैं कि बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। जितना समय दे रहे हैं, उतनी तरक्की नहीं हो रही है। वो अपनी तरक्की को लेकर काफी परेशान रहते हैं। वास्तु के अनुसार, इसके लिए आपको घर की कुछ चीजों पर ध्यान देने तथा उसको सही तरीके से करने से इस दिशा में लाभ हो सकता है। वास्तु विशेषज्ञ की राय से अपने घर के वास्तु को सही करके काम में तरक्की का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर वास्तु में आपकी तरक्की का राज कैसे छिपा हो सकता है।
1. घर के ड्रॉइंग रूम में या घर के मध्य दीवार पर परिवार की एक ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें सभी सदस्य मौजूद हों। ऐसा करने से परिवार को सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
2. घर में ड्राइंग रूम का विशेष महत्व होता है। हर दिन परिवार के पूरे सदस्यों को कुछ समय ड्राइंग रूम में साथ बिताना चाहिए। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है।
3. यदि आपके घर के मेन गेट के पास कोई दर्पण लगा है, तो उसे हटा दें। यह अपकी तरक्की में बाधा बन सकता है।
4. आप घर के मुखिया हैं तो आपको सोते समय इस बात का ख्याल रखना है कि आप का सिर दक्षिण दिशा की ओर रहे। ऐसा करना पूरे परिवार के सदस्यों के लिए अच्छा होता है।
5. घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से पूरे परिवार में शांति का वातावरण रहता है।
6. घर में उत्तर पूर्व का हिस्सा खुला और साफ सुथरा होना चाहिए। इस हिस्से को हमेशा साफ और खाली रखें। ऐसा करना आपके परिवार की तरक्की के लिए उत्तम होगा।
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''