Move to Jagran APP

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखेंगे ये शुभ चीजें, तो नहीं सताएगी धन की कमी

सजावट के लिए लोग अपने घर में तरह-तरह की चीजें रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु शास्त्र में वर्णित कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाती हैं बल्कि आपकी सुख-समृद्धि में भी इजाफा कर सकती हैं। ऐसे में आप भी इन चीजों को अपने घर में रख सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Thu, 18 Apr 2024 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 05:48 PM (IST)
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखें ये शुभ चीजें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र, में ऐसी कई चीज बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति को जीवन में पॉजिटिव चेंज देखने को मिल सकता है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन शुभ मानी गई चीजों को रखते हैं, तो इससे आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर में किन चीजों को रखना शुभ माना गया है।

loksabha election banner

बनी रहेगी लक्ष्मी जी कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लघु नारियल यानी श्रीफल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में श्रीफल रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी जी का वास सदैव बना रहता है, जिससे साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। 

मंदिर में रखें ये चीज

हिंदू धर्म में शंख को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। ऐसे में आप अपने मंदिर में वास्तु के अनुसार, शंख रख सकते हैं। माना जाता है कि मंदिर में शंख रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है, जिससे धन संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलने लगती है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Married Life: दांपत्य जीवन में बरकरार रखना चाहते हैं प्रेम, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

घर की इस दिशा में रखें कछुआ

वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर में धातु का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। इसके लिए आप चांदी, पीतल या तांबे का कछुआ घर में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। शास्त्रों में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। ध्यान रखें कि कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.