Move to Jagran APP

Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हैं ये वास्तु दोष, नकारात्मकता का होता है संचार

Vastu Tips For Home कई बार हमारे घर का माहौल नकारात्मक होने लगता है। लेकिन हम यह समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। हालांकि कई बार यह वास्तु दोष के चलते भी होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 12:13 PM (IST)
Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हैं ये वास्तु दोष, नकारात्मकता का होता है संचार
Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हैं ये वास्तु दोष, नकारात्मकता का होता है संचार

Vastu Tips For Home: कई बार हमारे घर का माहौल नकारात्मक होने लगता है। लेकिन हम यह समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। हालांकि, कई बार यह वास्तु दोष के चलते भी होता है। कई बार हमारे घर में ऐसी चीजें होती हैं जो घर में नकारात्‍मकता घोल देती हैं। इन्हें नेगेटिव एनर्जी कहा जाता है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको इन्हीं कुछ बातों का जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

अगर घर में कहीं भी मकड़ी का जाला नजर आता है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। यह मानसिक उलझन का संकेत है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही मां लक्ष्मी का वास भी घर में नहीं होता है।

कई बार घर में चीजें अस्‍त-व्‍यस्‍त तरीके से रखी होती हैं या फिर घर ही अस्त-व्यस्त होती हैं। वास्तु के अनुसार, इस प्रकार से फैला हुआ और अस्‍त व्‍यस्‍त घर व्यक्ति के जीवन में नेगेटिव एनर्जी पैदा करता है। ऐसा होने से व्यक्ति कभी-भी मानसिक रूप से स्थिर नहीं रह पाता है।

अगर आपके घर में टूटी-फूटी चीजें रखी हैं तो व्यक्ति के जीवन में राहु का दुष्प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति को राहु क्रोध का शिकार बनना पड़ सकता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग टूटी हुई चीजों को यह सोचकर संभालकर रखते हैं कि ये आगे चलकर काम आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस तरह की चीजें काम आना तो दूर नुकसान और करा देती हैं। इस तरह की चीजों से नेगेटिव एनर्जी निकलती है।

वास्‍तु के अनुसार, घर में गंदगी रहने से मां लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती हैं। ऐसे में घर को हमेशा साफ रखें। हर रोज घर में नमक के पानी का पोंछा लगाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। साथ ही सुख समृद्धि का वास होता है।

अगर घर में कोई पौधा सूख गया है तो उसे तुरंत हटा दें। यह नकारात्‍मक प्रभाव छोड़ते हैं। इन पौधों की जगह कोई नया पौधा लगा लें।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.