Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें हल्दी का पौधा, कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने के साथ जाग जाएगी सोई हुई किस्मत
Vastu Tips For Haldi Plant वास्तु शास्त्र में हल्दी के पौधे की काफी विशेषताएँ बताई गई हैं।माना जाता है कि भगवान विष्णु का प्रिय हल्दी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन लाभ मिलता है। जानिए हल्दी के पौधा लगाने के फायदे और सही दिशा।
नई दिल्ली, Vastu Tips For Haldi Plant: हल्दी का इस्तेमाल अधिकतर भारतीयों के घर में किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खाना को स्वादिष्ट बनाने से लेकर खूबसूरत निखारने में मदद करती है। जहां एक ओर सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर हेल्दी पूजन सामग्री का एक महत्वपूर्ण चीज है। किसी भी काम को शुरुआत करने से पहले हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में इसे काफी पवित्र माना जाती है। वहीं वास्तु शास्त्र की बात करें, तो हल्दी का पाउडर, गांठ ही नहीं बल्कि इसका पौधा भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हल्दी के पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और घर के हर सदस्य के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं। जानिए किस दिशा में हल्दी का पौधा रखना है लाभकारी।
हल्दी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई लाभ
- वास्तु के अनुसार, सही दिशा में हल्दी के पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हल्दी के पौधे के आसपास सफाई जरूर रखें।
- वास्तु के मुताबिक, अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु बृहस्पति देव की स्थिति कमजोर है, तो वह घर में हल्दी का पौधा लगाएं। इससे लाभ मिलेगा।
- वास्तु के मुताबिक, घर में सही दिशा में हल्दी का पौधा रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।
- हल्दी का पौधा घर में लगाने से धन धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
- वास्तु के मुताबिक, गुरुवार के दिन हल्दी के पौधे की पूजा करने का भी विधान है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी से बनी माला से भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी है।
- अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हैं तो हल्दी की माला पहनना लाभकारी होगा।
इस दिशा में लगाएं हल्दी का पौधा
- वास्तु के अनुसार, हल्दी के पौधे को दक्षिण और पूर्व के मध्य (आग्नेय कोण) में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में हल्दी का पौधा लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है।
- घर में सुख-शांति बनी रहें और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम सदा बनें। इसके लिए हल्दी के पौधे को पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाएं।
- हल्दी का पौधा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में भी लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से सुख-समृद्धि और धन लाभ मिलता है।
Pic Credit- Instagram/taksir_giyah/greenthumbguru
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'