Vastu Tips For Dustbin: भूलकर भी घर की इस दिशा में न रखें कूड़ादान, वरना कभी नहीं होगी बरकत
Vastu Tips For Dustbin वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं नियमों में बताया गया है कि डस्टबिन को किन दिशाओं में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इन दिशाओं में कूड़ेदान रखने से कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली, Vastu Tips For Dustbin: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मौजूद एक चीज को सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होने लगती है जिसके कारण कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इन्हीं वस्तुओं में से एक है कूड़ादान। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कूड़ादान को सही दिशा में रहना जरूरी है, अन्यथा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानिए वास्तु के अनुसार डस्टबिन को किन जगहों पर नहीं रखना चाहिए और किस दिशा में रखना माना जाता है शुभ।
इन दिशाओं में न रखें कूड़ादान
उत्तर -पूर्व दिशा
उत्तर पूर्व दिशा दिशा वह जगह है जहां सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अधिक निर्माण होता है। इस दिशा को भगवान कुबेर द्वारा शासित होने के साथ भगवान शिव भी रहते हैं। इसलिए इस दिशा में कभी भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने के साथ आर्थिक तंगी, शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा
दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण भी काफी शुभ दिशा मानी जाती है। यह दिशा अग्नि से संबंधित है। इस दिशा में कूड़ादान रखने से धन व्यय होना शुरू हो जाता है। किसी न किसी तरह से पैसा खर्च होता रहता है।
पूर्व दिशा
पूर्व दिशा का भी वास्तु में विशेष महत्व बताया है। इस दिशा का प्रतिनिधि भगवान सूर्य करते हैं। इसलिए इस दिशा में बिल्कुल भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आप तनाव में रहने के साथ अकेले रहना पसंद करेंगे। इसके साथ ही हर काम में बाधा उत्पन्न होगी।
दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इसी कारण इस दिशा में भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए, वरना अधिक दरिद्रता बढ़ेगी। मन में अधिक नकारात्मक विचार उत्पन्न होने लगेंगे। इसके साथ ही करियर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में डस्टबिन रखने से मानसिक, आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिजनेस और नौकरी में किसी न किसी तरह की परेशानी आती रहेगी।
इस दिशा में कूड़ादान रखना सही
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा, उत्तर-पश्चिम दिशा आदि दिशा में सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।