Vastu Tips For Clock: जानें कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जो बताएंगे घड़ी के अच्छे और बुरे प्रभाव
Vastu Tips For Clock हमारे घर में लगी वॉल क्लॉक हमें बताती है कि हमारा समय कैसा रहेगा। क्या आपने कभी सोचा है कि दीवार पर टंगी घंड़ियां भी हमारे घर में सुख-समृद्धि का कारण बन सकती है। घर में लगी घड़ी व्यक्ति का बुरा समय बदल सकती है।
Vastu Tips For Clock: हमारे घर में लगी वॉल क्लॉक हमें बताती है कि हमारा समय कैसा रहेगा। क्या आपने कभी सोचा है कि दीवार पर टंगी घंड़ियां भी हमारे घर में सुख-समृद्धि का कारण बन सकती है। घर में लगी घड़ी व्यक्ति का बुरा समय बदल सकती है। यह कैसे होता है और हम यह कैसे जान सकते हैं ये तो हम लगातार आपको घर में लगी वॉल क्लॉक के बारे में बताते आए हैं। वास्तु के हिसाब से क्या बेहतर है और क्या नहीं, ये तो हम आपको अपने पिछले लेखों में बता चुके हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में आज हम आपको उन वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे घड़ी के अच्छे व बुरे प्रभाव।
- ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री के अनुसार, वास्तुशास्त्र कहता है कि घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति के अवसरों में बाधा उत्पन्न होती है।
- अगर इस दिशा में घड़ी लगाई जाए तो इसका असर घर के मुखिया का स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
- दरवाजे पर घड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। घर से अंदर-बाहर आने-जाने से इसका प्रभाव पड़ता है।
- वास्तु विज्ञान में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है।
- घर या दुकान के उत्तर या पूर्व दिशा में घड़ी लगाना बेहतर होता है।
- घर में लगी बंद घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रुकावट बन सकती है। इस तरह की घड़ियों से व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आती हैं।
- घर में मधुर संगीत वाली घड़ी ही लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
- ध्यान रहे कि घर में हरे और ऑरेज कलर की और दुकान में काले और डार्क नीले कलर की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इसे नकारात्मकता आती है।
- घर के हॉल और शयन कक्ष में क्रमश: चौकोर और गोल घड़ी ही लगाएं। इससे घर में शांति बनी रहती है।
- तकिए के नीचे घड़ी रखकर नहीं सोना चाहिए। यह अशुभ होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '