Move to Jagran APP

Vastu Tips for Aquarium: जानिए, क्या हैं घर में फिश एक्वेरियम रखने के फायदे और नियम

Vastu Tips for Aquarium फिश एक्वेरियम को अमूमन हम घर या ऑफिस की सजावट के लिए रखते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों ही पद्धतियों में एक्वेरियम का खासा महत्व है। आइए जानते हैं फिश एक्वेरियम रखने के फायदों और नियमों के बारे में...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 05:53 PM (IST)
Vastu Tips for Aquarium: जानिए, क्या हैं घर में फिश एक्वेरियम रखने के फायदे और नियम
जानिए, क्या हैं घर में फिश एक्वेरियम रखने के फायदे और नियम

Vastu Tips for Aquarium: फिश एक्वेरियम को अमूमन हम घर या ऑफिस की सजावट के लिए रखते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों ही पद्धतियों में एक्वेरियम का खासा महत्व है। वास्तु शास्त्र में मछलियों को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ा होने के कारण शुभ माना जाता है। तो वहीं फेंगशुई में फिश एक्वेरियम को लाइवलीनेस और पॉजिटिविटी से जोड़ कर देखा जाता है। इसके अलावा भी एक्वेरियम को अपने घर या ऑफिस में रखने के कई और फायदे भी हैं तथा कुछ नियम भी। आइए जानते हैं फिश एक्वेरियम रखने के इन्हीं फायदों और नियमों के बारे में...

loksabha election banner

1-फिश एक्वेरियम को हमेशा घर या ऑफिस में पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ये दिशाएं जल की दिशा हैं, इनमें एक्वेरियम को रखने से सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

2- एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, इससे आपके आस-पास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव आते रहते हैं।

3- एक्वेरियम के पानी को स्थिर नहीं होने देना चाहिए, इससे जीवन में स्थिरता आने लगती है।

4- एक्वेरियम में 9 मछलियों का होना सबसे शुभ माना जाता है, इसमें से 8 गोल्ड फिश और एक ब्लैक फिश आर्थिक तरक्की लाती है।

5- एक्वेरियम की समय-समय पर सफाई करते रहें, इसमें काई जमने से घर में परेशानियां और बीमारियां आने लगती हैं।

6- एक्वेरियम की रंग-बिरंगी मछलियां आपको मानसिक शांति और जीवन में बदलाव का संकेत देती हैं।

7- दामपत्य जीवन में शुभता के लिए एक्वेरियम को घर के मेन गेट के दांयी ओर रखें।

8- फेंगशुई में एक्वेरियम में हर पल तैरती मछलियों को जीवन में समृद्धि और तरक्की का प्रतीक माना गया है।

9- एक्वेरियम में मछली का अपने आप मरना आपके घर और जीवन में आने वाली विपत्ति का टल जाना माना जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.