Move to Jagran APP

Vastu Flute Tips: कान्हा की बांसुरी को घर में लगाएं, होंगे आपको ये फायदे

Vastu Flute Tips कान्हा जन्म ले चुके हैं और देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा चुकी है। जन्माष्टमी के बाद अब बात करते हैं कन्हैया की बांसुरी की।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 09:05 AM (IST)
Vastu Flute Tips: कान्हा की बांसुरी को घर में लगाएं, होंगे आपको ये फायदे
Vastu Flute Tips: कान्हा की बांसुरी को घर में लगाएं, होंगे आपको ये फायदे

Vastu Flute Tips: कान्हा जन्म ले चुके हैं और देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा चुकी है। जन्माष्टमी के बाद अब बात करते हैं कन्हैया की बांसुरी की। कृष्ण प्रिय बांसुरी की धुन किसे नहीं भाती और कृष्णप्रिय बनने के लिये बांसुरी आपकी सहायता भी कर सकती है। बांसुरी चूंकि बांस से बनी होती है तथा इसके पौधे को दिव्य माना जाता है। अत: घर में बांसुरी का प्रयोग करके कई तरह से लाभ उठाया जा सकता है। ज्योतिषाचार्या और वास्तु शास्त्री साक्षी शर्मा के अनुसार बांसुरी को घर में रखने से कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होंगे एवं घर में खुशहाली बनी रहेगी।

loksabha election banner

1. पति-पत्नी में क्लेश दूर करने के लिये सोते समय सिरहाने पर बांसुरी रखे आश्चर्यजनक लाभ होगा।

2. संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप के साथ बांस से बनी सुंदर बांसुरी रखनी चाहिए।

3. बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है अतः घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा जिससे परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी।

4. घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए जहाँ से बार-बार आपकी नजर उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

5. यदि घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाजे के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

6. जिस व्यक्ति को काफी मेहनत के बाद भी व्यापार में सफलता हासिल नहीं हो रही है उनके लिए बांस से बनी यह बांसुरी उन्नति और समृद्धि दोनों देने में सक्षम है। अत: उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करते हुए अपने दुकान की छत पर दो बांसुरी चिपकानी चाहिए या टांग देनी चाहिए। यह बहुत ही सरल उपाय है जो आपको अपने बिजनेस में उन्नति के शिखर पर ले जाएगा।

7. आध्यात्मिक रूप से उन्नति के लिए या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता की पूर्ति के लिए अपने पूजाघर के दरवाज़े पर बांसुरी लगाने से शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए बल्कि इसे तिरछा लगाना शुभ परिणाम देता है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.