Move to Jagran APP

Vastu Tips: बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोष से पा सकते हैं छुटकारा, बस आजमाएं ये वास्तु नियम

Vastu Dosh Tips अगर आप घर के वास्तु दोष से परेशान हैं और बिना किसी तोड़-फोड़ के इसके दुष्प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो इन वास्तु उपायों को अपनाना लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2022 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 03:45 PM (IST)
Vastu Tips: बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोष से पा सकते हैं छुटकारा, बस आजमाएं ये  वास्तु नियम
Vastu Dost Tips घर के वास्तु दोष से निजात पाने का तरीका

नई दिल्ली, Vastu Dosh Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद हर एक चीज का सकारात्मक और नकारात्मक  ऊर्जा पैदा करते हैं। कई बार घर में मौजूद चीजों को सही दिशा में न रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जिसके कारण घर-परिवार की सुख-शांति खत्म हो जाती है। इसके साथ बिजनेस-नौकरी में तरक्की रुकना, धन हानि के साथ-साथ कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो घर में ये छोटे-छोटे बदलाव करके वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं।

loksabha election banner

उत्तर-पूर्व दिशा में वास्तु दोष

हर काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद फल नहीं मिल रहा है या फिर नौकरी-बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही है, तो घर के उत्तर-पूर्व कोने पर उड़ते हुए पक्षी की तस्वीर, उगते हुए सूर्य आदि की तस्वीर लगा सकते हैं। यह तस्वीर उम्मीद जगाती है। इससे आपको तेजी से धन लाभ भी मिलेगा।

किचन का वास्तु दोष

घर के हर एक कोने पर मौजूद चीजों का असर परिवार के हर सदस्य पर पड़ता है। इसी तरह किचन को भी वास्तु के हिसाब से बेहद जरूरी माना जाता बै। वास्तु के मुताबिक किचन में मौजूद फ्रिज, चूल्हा, गैस आदि को सही दिशा में होना बेहद जरूरी है।  इसलिए अगर आप इन्हें दिशा के हिसाब से नहीं रख सकते है, तो वास्तु के मुताबिक घर का दोष दूर करने के लिए किचन के अग्नि कोण ( पूर्व-दक्षिण के मध्य स्थान) में एक लाल रंग का बल्ब लगा दें और इसे हमेशा जलने दें। इससे वास्तु दोष काफी हद तक कम हो जाएगा।

पश्चिम दिशा में वास्तु दोष

अगर वास्तु के मुताबिक घर के पश्चिम दिशा में भी वास्तु दोष है तो इस दिशा में शनि यंत्र स्थापित कर दें। ऐसा करने से इस दिशा का फी वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।

उत्तर- पश्चिम दिशा में वास्तु दोष

अगर उत्तर और पश्चिम दिशा  यानी वायव्य दिशा में भी वास्तु दोष है, तो इस दिशा में पवनपुत्र हनुमान जी की तस्वीर लगा दें। इसके साथ ही नियमित रूप से यहां हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके लाभ मिलेगा।

वास्तु के अनुसार इस दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लिए ताजे फूल का गुलदस्ता या फिर एक्वेरियम लगवा सकते हैं। इससे भी जिंदगी पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। 

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.