Move to Jagran APP

Vastu Tips For Plant: इन पौधों के लगाने से घर में रहता है मां लक्ष्मी का वास, जाने कौनसी बात से रहना है दूर

Vastu Tips For Plant गुड़हल का पौधा भी घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। हनुमान जी और मां दुर्गा को नित्य गुड़हल का पुष्प अर्पित करने से संकट दूर हो जाते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Mon, 06 Jun 2022 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2022 08:27 PM (IST)
Vastu Tips For Plant: घर में अशोक का पौधा लगाना शुभकारी माना जाता है।

नई दिल्ली। Vastu Tips For Plant: पेड़-पौधे जहां होते हैं वहां हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। घर में लगाने के लिए पौधों का सही चयन करना आवश्यक है। अगर घर में पौधे लगाना चाह रहे हैं तो वास्तु में बताई गईं इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए किन पौधों को लगा सकते हैं।

loksabha election banner

वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ है। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। जहां तुलसी की पूजा होती है, वहां श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुलसी को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।

केले के पेड़ को भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इसके पास तुलसी का पौधा लगा हो तो यह अत्याधिक शुभकारी होता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है।

अगर घर बड़ा है तो नीम का पौधा भी लगा सकते हैं। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नीम के सात पेड़ लगाता है, उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है।

गुड़हल का पौधा भी घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। हनुमान जी और मां दुर्गा को नित्य गुड़हल का पुष्प अर्पित करने से संकट दूर हो जाते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सारे संकट दूर होते हैं।

घर में अशोक का पौधा लगाना शुभकारी माना जाता है। कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर से दूर रखना चाहिए। घर में कभी भी दूध निकलने वाले पौधे न लगाएं। कांटेदार पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए।

यह नकारात्मकता लाते हैं और प्रगति में बाधा उत्पन्न करते हैं। गुलाब का पौधा घर के अंदर नहीं, घर की छत पर लगाना चाहिए। काला गुलाब घर में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि काला गुलाब लगाने से चिंता बढ़ती है।

वहीं, कमल का फूल नाम सुनते ही सबसे पहले देवी लक्ष्मी का ख्याल आता है क्योंकि कमल फे फूल का संबंध देवी लक्ष्मी है। साथ ही कमल के फूल का संबंध भगवान बुद्ध से भी है। कमल का फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही उत्तम रहता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। कमल के फूल के पौधे को आप बगीचे के उत्तर-पूर्वी, उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.