Move to Jagran APP

Health Vastu Tips: बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव

Health Vastu Tips नौकरी धन संपदा सुख और शांति के साथ ही सेहत के लिए भी वास्तुशास्त्र में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से हम सेहतमंद जीवन व्यतीत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 01:30 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 02:55 PM (IST)
Health Vastu Tips: बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव
Health Vastu Tips: बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव

Health Vastu Tips: नौकरी, धन संपदा, सुख और शांति के साथ ही सेहत के लिए भी वास्तुशास्त्र में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से हम सेहतमंद जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल वास्तु के कुछ उपायों का अनुसरण करना होता है, जो आपके घर, रहन-सहन और दिनचर्या से जुड़ा हुआ हो सकता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि किस प्रकार से वास्तु के नियमों का प्रयोग करके हम सेहतमंद रह सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में:

loksabha election banner

1. सबसे अच्छी बात यह है कि आप सुबह उठने के साथ ही घर के खिड़की और दरवाजे खोल दें। ताजी हवा के साथ सूरज की किरणें घर में आएंगी, जिससे की सकारात्मकता और ताजगी का संचार होगा। यह आपके सेहतमंद जीवन के लिए आवश्यक है।

2. आपका बेडरुम हवादार होना चाहिए। इससे मानसिक तनाव में कमी आती है। ब्लडप्रेशर वाले लोगों को दक्षिण पूर्व की दिशा वाले बेडरुम में नहीं सोना चाहिए।

3. घर के बड़े बुजुर्ग लोगों को दक्षिण पश्चिम दिशा के बेडरुम में रहना चाहिए। यहां रहने से वे सेहतमंद रहेंगे।

4. किचन में खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा में रहे तो अच्छा रहेगा। अन्य दिशाओं में होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

5. आपके कमरे में दरार या सिलन न हो तो अच्छा रहेगा। ऐसे कमरे में रहने से सांस और त्वचा की बीमारी हो सकती है।

6. घर के मध्य में कभी भी ज्यादा फर्नीचर न रखें। इससे एनर्जी का ठहराव होता है, जो सेहत पर विपरीत प्रभाव डालता है।

7. वास्तु के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

8. जिस कमरे में आप सोते हैं, उसमें आपके सिर के ऊपर कोई बीम नहीं होना चाहिए। यह सेहत पर प्रतिकूल असर डालता है।

9. पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन न करें। ऐसा करने से सेहत पर गलत असर पड़ता है। पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना खाएं, यह उत्तम माना जाता है।

10. घर की रसोई और बाथरुम का दरवाजा आमने सामने नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो बाथरुम का दरवाजा हमेशा बंद करके रखें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.