Move to Jagran APP

वास्तु दोषों को दूर करने में सक्षम मानी जाती है गाय, जानें उसके अन्य महत्व

भगवान श्रीकृष्ण के गायों के प्रेम से कौन वाकिफ नहीं है। उनका पूरा बाल्यकाल गोसेवा में व्यतीत हुआ है। वास्तु शास्त्र में भी गाय का महत्व है। आइए जानते हैं कि गाय किस प्रकार से वास्तु दोष समेत अन्य कई प्रकार के दोषों को दूर करने में सहायक होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 01:47 PM (IST)
वास्तु दोषों को दूर करने में सक्षम मानी जाती है गाय, जानें उसके अन्य महत्व
वास्तु शास्त्र में भी गाय का अपना महत्व है।

हिन्दू धर्म में गाय का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गाय के शरीर में सभी देवी और देवता वास करते हैं। गाय के दूध और उसके गोबर की उपयोगिता के कारण ही वह पूज्यनीय है। भगवान श्रीकृष्ण के गायों के प्रेम से कौन वाकिफ नहीं है। उनका पूरा बाल्यकाल गोसेवा में व्यतीत हुआ है। वास्तु शास्त्र में भी गाय का अपना महत्व है। आइए जानते हैं कि गाय किस प्रकार से वास्तु दोष समेत अन्य कई प्रकार के दोषों को दूर करने में सहायक होती है।

loksabha election banner

1. कहीं पर यदि भवन निर्माण हो रहा है तो वहां पर बछड़े वाली गाय को बांधने से उस मकान के संभावित वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं। निर्माण कार्य भी बिना बाधा के पूर्ण हो जाता है।

2. जिस घर में गाय की सेवा की जाती है उस घर में पुत्र, पौत्र, विद्या, धन आदि सभी प्रकार के सुख होते हैं।

3. घर पर गाय को पालने से सभी प्रकार की बाधाएं और विघ्न दूर हो जाते हैं। बच्चों में किसी प्रकार का भय नहीं रहता है।

4. विष्णु पुराण में बताया गया है कि पूतना के दूध क सेवन करने से भगवान श्रीकृष्ण डर गए थे तब नंद बाबा ने गाय की पूंछ घुमाकर नजर उतारी थी और उनके भय का नाश किया था।

5. गाय की सेवा करने से संतान लाभ की प्राप्ति होती है।

6. शिव पुराण तथा स्कन्दपुराण में बताया गया है कि गाय की सेवा करने और गो दान करने से व्यक्ति को यमराज का भय नहीं रहता है।

7. पद्मपुराण और गरूड़ पुराण में कहा गया है कि गाय के पैर की धूल भी पाप नाशक होती है।

8. ज्योतिषशास्त्र और धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि गोधूलिवेला विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिस उत्तम मुहूर्त होता है।

9. ग्रहों के दोष से मुक्ति के लिए गाय को ग्रास देने या गो दान करने का उपाय बताया गया है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.