Money Plant Vastu Tips: आपने अक्सर घर, ऑफिस या शॉप पर लोगों को मनी प्लांट लगाए हुए देखा होगा। मनी प्लांट लताओं वाला पौधा है, इसका हरा रंग आंखों को सुकून देता है। ऐसी मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में धन एवं समृद्धि आती है। कई बार इस प्लांट के लगाने के बाद विपरीत प्रभाव बढ़ जाता है। धन खर्च ज्यादा होने लगता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में वास्तु का महत्व बढ़ जाता है। मनी प्लांट वास्तु के अनुसार लगाना चाहिए। जागरण अध्यात्म में आज आपको मनी प्लांट से जुड़ी महत्पवपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिसमें वास्तु का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
1. आग्नेय कोण में लगाएं मनी प्लांट
जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएंं। आग्नेय कोण के देव गणेश जी हैं, यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
2. ईशान कोण में न लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है। धन हानि होती है, ऐसे करने से आर्थिक हानि हो सकती है तथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।
3. मनी प्लांट से शुक्र होता है मजबूत
आग्नेय कोण में मनी लगाने से शुक्र मजबूत होता है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शु्क्र हैं। इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना उत्तम होता है।
4. घर के अंदर लगाएं मनी प्लांट
वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। भूलकर भी इसे बाहर न लगाएं। घर के बाहर लगाने से पौधा दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित होकर सूख सकता है।
5. जितनी बड़ी बेल, उतनी समृद्धि
ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल जितनी हरी-भरी तथा ऊपर की ओर जाती है, उतना ही वह उन्नतिकारक मानी जाती है। यह जितना फैलती है, उतना धन समृद्धि बढ़ती है। इसकी बेल नीचे की ओर न बढ़े, इसका ध्यान रखें। यदि ऐसा होता है तो व्यक्ति का विकास नहीं होता है।
6. मनी प्लांट के पास रखें उचित पौधा
मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप शुक्र के शत्रु ग्रहों सूर्य, मंगल या चंद्रमा के प्रतीक वाले पौधों को मनी प्लांट के पास न रखें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO