Move to Jagran APP

Vastu Tips of Griha Pravesh: साल 2022 में गृह प्रवेश करने के दौरान वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन

Vastu Tips of Griha Praveshज्योतिषों की मानें तो खरमास के दिनों में गुरु का प्रभाव क्षीण हो जाता है। इसके चलते कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो खरमास समाप्त होगा। इसके बाद सभी शुभ कार्य किए जाएंगे।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:08 PM (IST)
Vastu Tips of Griha Pravesh: साल 2022 में गृह प्रवेश करने के दौरान वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन
Vastu Tips of Griha Pravesh: गृह प्रवेश करने के दौरान वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन

Vastu Tips of Griha Pravesh: साल 2022 का आगाज हो चुका है। कोरोना महामारी के चलते लोगों की ज़िंदगी पर व्यापक असर पड़ा है। इस बीच लोग आवश्यक सावधानियां बरत कर जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। कई लोग नए साल पर नए घर में प्रवेश करने की सोच रहे हैं। हालांकि, खरमास के चलते 14 जनवरी तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके बाद शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषों की मानें तो खरमास के दिनों में गुरु का प्रभाव क्षीण हो जाता है। इसके चलते कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तो खरमास समाप्त होगा। इसके बाद सभी शुभ कार्य किए जाएंगे। अगर आप भी खरमास के दिन गृह प्रवेश की सोच रहे हैं,तो वास्तु के इन नियमों का जरूर पालन करें आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-ज्योतिषों की मानें तो शुभ दिन और शुभ समय में ही गृह प्रवेश करना चाहिए। अगर आप जनवरी में गृह प्रवेश करना चाहे रहे हैं, तो स्थानीय पंडित से सलाह लेकर शुभ तिथि को गृह प्रवेश कर सकते हैं।

-गृह प्रवेश के दिन घर पर गणपति जी की पूजा कर उनकी प्रतिमा अवश्य स्थापित करें। इस दौरान एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि गणपति जी का मुख पूर्व की दिशा में रहें। साथ ही अन्य देवी देवताओं की मूर्ति पूर्व की दिशा में रखें।

-गृह प्रवेश के दिन सुबह में पानी में नमक डालकर पोछा लगाएं। आप चाहे तो रोजाना पानी में नमक मिलाकर पोछा लगा सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति दूर होती है।

-घर के मुख्य द्वार को खूबसूरत ढंग से सजाएं। मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं और स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। साथ ही आप खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।

-गृह प्रवेश के समय दाहिना पांव सबसे पहले घर में रखें। इसके बाद बाएं पैर को रखें।

-गृह प्रवेश के दिन बहुत कम लोगों को आमंत्रित करें। वास्तु शास्त्रों की मानें तो अधिक लोग रहने से घर में नकारात्मक शक्ति का भी आगमन होता है। इससे घर में रह रहे लोगों पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.