Move to Jagran APP

Money Vastu Tips: पूजा स्थान पर रखें ये वस्तुएं, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Money Vastu Tips घर के अंदर पूजा स्थान या पूजा घर का विशेष महत्व होता है। यह सकारात्मकता का केंद्र होता है। यहां से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यहां से ही आपकी मानसिक शांति संतुष्टी तरक्की और आर्थिक संपन्नता के राह खुलते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 08:07 AM (IST)
Money Vastu Tips: पूजा स्थान पर रखें ये वस्तुएं, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Money Vastu Tips: पूजा स्थान पर रखें ये वस्तुएं, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Money Vastu Tips: घर के अंदर पूजा स्थान या पूजा घर का विशेष महत्व होता है। यह सकारात्मकता का केंद्र होता है। यहां से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यहां से ही आपकी मानसिक शांति, संतुष्टी, तरक्की और आर्थिक संपन्नता के राह खुलते हैं। वास्तु अनुसार आप अपने पूजा घर या पूजा स्थान पर शुभता प्रदान करने वाली कुछ वस्तुओं को रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जागरण अध्यात्म में आज हम ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

1. शंख

पूजा घर या पूजा स्थान पर आपको शंख रखना चाहिए। यदि यह दक्षिणावर्ती शंख है, तो उत्तम होगा क्योंकि दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। सागर मंथन से शंख भी निकला था और माता लक्ष्मी भी। ऐसे में शंख माता लक्ष्मी के भ्राता भी हुए। शंख रखने से घर की सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

2. गंगाजल

पूजा घर में आपको किसी पीतल या फिर चांदी के पात्र में गंगाजल भरकर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

3. शालीग्राम

शालीग्राम भगवान विष्णु के ही स्वरुप हैं। पूजा स्थान पर शालीग्राम रखकर नित्य तुलसी दल से पूजा करने एवं पवित्र जल से अभिषेक करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं। आपके घर में सुख समृद्धि आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

4. मोरपंख

पूजा घर या पूजा स्थल पर आपने मोरपंख देखा होगा। मोरपंख रखने से नकारात्मकता दूर होती है। वास्तु में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भी अपने माथे पर मोरपंख धारण करते हैं।

5. लक्ष्मी यंत्र

पूजा घर में लक्ष्मी यंत्र का रखना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रतिदिन और शुक्रवार को विशेष रुप से लक्ष्मी यंत्र की पूजा करने से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, उनकी कृपा से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। घर में आर्थिक तंगी नहीं होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.