Feng Shui Tips:: घर में पॉजेटिव एनर्जी के लिए करें ये काम, बेडरूम में न करें चटकीले रंगों का इस्तेमाल
Feng Shui Tips फेंग शुई एक प्राचीनकालीन विधा है जो कि वर्तमान में पूरे विश्व में प्रचलित है। फेंग शुई का मुख्य उद्देश्य किसी स्थान विशेष के वातावरण में मौजूद नकारात्मक उर्जाओं को हटाकर व सकारात्मक उर्जाओं में वृद्धि करके वहां की प्राण उर्जा को संतुलित करना है।
Feng Shui Tips: फेंग शुई एक प्राचीनकालीन विधा है जो कि वर्तमान में पूरे विश्व में प्रचलित है। फेंग शुई का मुख्य उद्देश्य किसी स्थान विशेष के वातावरण में मौजूद नकारात्मक उर्जाओं को हटाकर व सकारात्मक उर्जाओं में वृद्धि करके वहां की प्राण उर्जा को संतुलित करना है। इस प्राण उर्जा को फेंग शुई में ‘ची’ के नाम से जाना जाता है। वास्तुकार संजय कुड़ी के मुताबिक आपके घर या कार्यस्थल पर विद्यमान उर्जा अगर असंतुलित हो तो यह आपके जीवन में अनावश्यक संघर्ष का कारण बन जाती है। अतः अपने सौभाग्य में वृद्धि करने के लिए आप इन महत्वपूर्ण फेंग शुई टिप्स को अपना सकते हैं-
हम जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा शयन कक्ष में व्यतीत करते हैं इसलिए शयन कक्ष को फेंगशुई में घर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। अतः इसका फेंग शुई के अनुरूप निर्मित होना जरूरी है। फेंग शुई के अनुसार बेडरूम में बेहद चमकीले व गहरे रंगों का प्रयोग नहीं करें। बेड को द्वार के ठीक सामने नहीं रखें। घर के मुखिया का बेडरूम मुख्य द्वार से दूर रखें। यह मनोवैज्ञानिक रूप से सुरक्षा प्रदान करता है।
फेंग शुई में मैंडरिन डक्स का जोड़ा नव विवाहितों के लिए शुभ माना जाता है। इसे बेडरूम में लगाने से जीवन प्रेमपूर्ण होता है। इसके अलावा बेडरूम में विद्युत उपकरण रखने से बचें। शादीशुदा लोगों के लिए फेंग शुई के अनुसार बना बेडरूम वैवाहिक जीवन को बेहतर करता है।
फेंग शुई में बांस के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पूर्व दिशा में स्थित बांस का पौधा जहां स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होता है वही दक्षिण-पूर्व दिशा में इसकी उपस्थिति आपको धन सम्बन्धी लाभ प्रदान करती है।
सूर्य से जीवनदायिनी उर्जा निकलती है जो कि पृथ्वी पर जीवन का प्रमुख स्त्रोत है। अतः फेंग शुई में भी प्राकृतिक प्रकाश को अहम स्थान दिया गया है। अतः घर के लगभग सभी हिस्सों में और विशेषकर कि अध्ययन कक्ष जैसे घर के वे हिस्से जिनमे आपको अधिक कार्य करना होता है उन स्थानों पर प्राकृतिक प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। यह प्रकाश ‘यांग’ उर्जा का स्त्रोत होता है जो कि आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि करता है।
ध्यान में रखने योग्य अन्य बातें-
घर में व्यर्थ की वस्तुओं को इकट्ठा न करें| जैसे कि एक स्थान पर रुका हुआ जल ख़राब हो जाता है ठीक उसी तरह से बेकार की वस्तुओं को लम्बे समय तक रखने से ‘ची’ भी इन वस्तुओं में रुक जाती है और अशुभ उर्जा उत्पन्न करती है| ऐसी वस्तुओं के संग्रह से छुटकारा पाने के बाद आपका अवचेतन बेहतर रूप से काम कर पायेगा| एक साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर आर्थिक समृद्धि के लिए अच्छे अवसर प्रदान करता है|
अगर आपके घर में टूटे हुए शीशे पड़े है तो किसी प्रकार के कपडे से ढंकने की बजाय उन्हें तुरंत हटा दे| यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अशुभ है|
घर में सुंदर पौधे अवश्य लगायें| ये आपको ताजगी और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ ही घर में एक सकारात्मक माहौल भी बनाये रखेंगे| प्रकृति के पास रहने पर मानसिक तनाव से भी आपको मुक्ति मिलेगी|
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '