Move to Jagran APP

Career Vastu Tips: करियर ग्रोथ में कारगर हो सकते हैं ये वास्तु टिप्स, जानें महत्वपूर्ण बातें

Career Vastu Tips आप जहां पर काम करते हैं वहां पर वास्तु दोष हो सकता है। आप कुछ आसान उपाय को अपना कर उसे ठीक कर सकते हैं। यह आपकी तरक्की में मददगार हो सकती है। एक बात याद रखें बिना मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 11:50 AM (IST)
Career Vastu Tips: करियर ग्रोथ में कारगर हो सकते हैं ये वास्तु टिप्स, जानें महत्वपूर्ण बातें
वास्तु टिप्स आपके कार्य स्थल पर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Career Vastu Tips: हम सभी अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ पद, सैलरी, रूतबा आदि सबकुछ पा लेना चाहते हैं। करियर के तौर पर आप नौकरी या बिजनेस जो भी करते हैं, उसमें सबसे बेहतर होना चाहते हैं। यह सब कोई चाहता है। कई बार हम बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती है या फिर मिलती है, लेकिन वो मन माफिक नहीं होती। बिजनेस कर रह हैं, लेकिन जो ग्रोथ चाहिए, वो नहीं मिल रही है। ऐसे में आप जहां पर काम करते हैं, वहां पर वास्तु दोष हो सकता है। आप कुछ आसान उपाय को अपना कर उसे ठीक कर सकते हैं। यह आपकी तरक्की में मददगार हो सकती है। एक बात याद रखें, बिना मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं होता है। वास्तु टिप्स आपके कार्य स्थल पर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। जीवन को संतुलित करने में मदद कर सकता है, ताकि आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

loksabha election banner

1. अपने कार्यालय में जहां बैठते हैं, वहां पर आपकी चेयर के ठीक पीछे दीवार हो तो अच्छा रहेगा। वहां एक कोने में समुद्री नमक किसी पात्र में भरकर रख दें। यह निगेटिव एनर्जी को दूर करता है।

2. अपने कार्यालय में हिंसा से संबंधित कोई भी तस्वीर, पोस्टर आदि न लगाएं। यदि लगा हो तो उसे ​हटा दें।

3. अपने कार्यस्थल पर कभी भी डूबते जहाज की तस्वीर न लगाएं। यह करियर ग्रोथ के लिए ठीक नहीं है।

4. कार्यालय में ताजे फूलों से भरा गुलदान रखें। ध्यान रहे कि उसमें हमेशा ताजे फूल ही रखे जाएंं। फूलों की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

5. वॉशरूम का दरवाजा हमेशा बंदकर के रखें। दरवाजा खुला होने से निगेटिक एनर्जी कार्यक्षेत्र को प्रभावित कर सकती है।

6. आपकी टेबल हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। ध्यान रखें कि वह अनावश्यक चीजों से भरी न रहे।

7. कार्यालय में लंबे समय तक काम करना है तो अन्य साथियों के साथ रिश्ते भी बेहतर बने रहने चाहिए। इसके लिए आप कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में रोज क्वॉट्र्ज तथा ग्रीन अवेंचुरिन रख सकते हैं। हमेशा उसकी साफ सफाई करते रहें।

8. आप जहां काम करते हैं वहां बागीचा है, तो उसमें ऐसी बेलें न हों जो ऊपर की ओर जाती हों।

9. आपके केबिन का दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए। कमरे में लाइट ज्यादा न हो।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.