Move to Jagran APP

World Laughter Day 2024: ऐसी जगहों पर भूलकर भी न हंसे, वरना बनते हैं पापों के भागीदार

ई बार ऐसा होता है कि इंसान के लिए हंसना दुखदायी भी हो सकता है। हंसना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। हंसने से शारीरिक और मानसिक फायदे प्राप्त होते हैं। लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ जगहों पर हंसना नहीं चाहिए। माना जाता है कि अगर इन जगहों पर इंसान हंसता है तो वह पाप का भागीदार बनता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Sun, 05 May 2024 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 10:24 AM (IST)
World Laughter Day 2024: ऐसी जगहों पर भूलकर भी न हंसे, वरना बनते हैं पापों के भागीदार

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। World Laughter Day 2024: इंसान के जीवन में हंसना एक बेहद अहम क्रिया है। कई बार ऐसा होता है कि इंसान के लिए हंसना दुखदायी भी हो सकता है। हंसना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। हंसने से शारीरिक और मानसिक फायदे प्राप्त होते हैं। लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ जगहों पर हंसना नहीं चाहिए। माना जाता है कि अगर इन जगहों पर इंसान हंसता है, तो वह पाप का भागीदार बनता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर हंसना नहीं चाहिए।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: भगवान शंकर को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, बन सकते हैं पाप के भागीदार!

 

हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हंसी के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। इस बार विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2024) आज यानी 05 मई को मनाया जा रहा है।  

इन जगहों पर हंसना नहीं चाहिए

  • अगर आप किसी शोकाकुल परिवार में जा रहे हैं, तो वहां हंसने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस जगह पर हंसना शोकाकुल परिवार की भावनाओं का अपमान करना होता है। साथ ही किसी से भी बातचीत भी नहीं करनी चाहिए। इससे आप पाप के भागीदार बनते हैं।  

  • अगर आप किसी मंदिर, सत्संग या कथा में बैठे हैं, तो ऐसी जगहों पर हंसना नहीं चाहिए। इससे दूसरों को पूजा करने में भी बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही इससे बगल में बैठे लोगों को भी परेशानी होती है।

  • इसके अलावा शव यात्रा या दाह संस्कार के दौरान श्मशान में हंसना नहीं चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शव यात्रा और श्मशान में हंसने से इंसान पाप का भागीदार बनता है और मृत इंसान का अपमान होता है।

यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: आज है रवि प्रदोष, करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा भगवान शंकर का आशीर्वाद

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.