Move to Jagran APP

Darsh Amavasya 2021: कब है दर्श अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Darsh Amavasya 2021 हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या का महत्व बेहद खास है। इस अमावस्या के दिन चांद पूरी तरह से गायब होता है। इस दिन अगर पूर्वजों की पूजा की जाए तो बेहद ही शुभ माना जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 03:26 PM (IST)
Darsh Amavasya 2021: कब है दर्श अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Darsh Amavasya 2021: कब है दर्श अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Darsh Amavasya 2021: हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या का महत्व बेहद खास है। इस अमावस्या के दिन चांद पूरी तरह से गायब होता है। इस दिन अगर पूर्वजों की पूजा की जाए तो बेहद ही शुभ माना जाता है। दर्श अमावस्या के दिन कुछ लोग व्रत करते हैं। इस वर्ष दर्श अमावस्या 13 मार्च 2021 को है। इस दिन लोगों को पूरे मन से और श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए। इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं दर्श अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्व।

loksabha election banner

दर्श अमवस्या का शुभ मुहूर्त:

13 मार्च 2021, मंगलवार

फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या

अमावस्या तिथि आरम्भ: 12 मार्च, सोमवार, दोपहर 03 बजकर 02 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्त: 13 मार्च, मंगलवार, दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक

दर्श अमावस्या का महत्व:

दर्श अमावस्या पर चंद्र देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन चांद को पूजा जाता है। इससे व्यक्ति के सौभाग्य व समृद्धि में वृद्धि होती है। चंद्र देव को भावनाओं व दिव्य अनुग्रह का स्वामी कहा गाय है। यह अंधेरे में भी चमकते रहने की शिक्षा देते हैं। इसे श्राद्ध की अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन व्यक्ति पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए पितृ तर्पण, स्नान-दान आदि कर सकता है। यह बेहद पुण्य फलदायी माना जाता है। अगर काफी समय से आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको दर्श अमावस्या का व्रत रखना चाहिए और चंद्र पूजन करना चाहिए।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.