Amalaki Ekadashi 2021: कब है अमालकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Amalaki Ekadashi 2021 फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 25 मार्च 2021 दिन गुरूवार को पड़ रही है। इस एकादशी को आंवला एकादशी और आमलक्य एकादशी भी कहा जाता है।
Amalaki Ekadashi 2021: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 25 मार्च 2021 दिन गुरूवार को पड़ रही है। इस एकादशी को आंवला एकादशी और आमलक्य एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा ने के पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। इस दिन आंवले का महत्व बेहद विशेष है। मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में अगर इस दिन इस पेड़ के नीचे बैठकर विष्णु जी का पूजन किया जाए तो उन्हें सौ गायों के दान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त:
एकादशी तिथि आरंभ- 24 मार्च 2021, बुधवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त- 25 मार्च 2021, गुरुवार सुबह 09 बजकर 47 मिनट पर
पारणा मुहूर्त- 26 मार्च 2021, शुक्रवार सुबह 06 बजकर 53 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक।
पाराणा अवधि- 02 घंटे 27 मिनट
आमलकी एकादशी का महत्व:
पद्म पुराण के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत अगर पूरे नियमों का पालन कर और निष्ठा के साथ किया जाए तो व्यक्ति को सैंकड़ों तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन पूजा और व्रत करने से विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसा करने से व्यक्ति को समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन विष्णु जी को आंवला अर्पित करना चाहिए। इस दिन पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'