Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वाले विवाद और टकराव से बचें, जानें आपके लिए कैसा है यह सप्ताह

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 20 सितंबर से 27 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों मेष वृष मिथुन और कर्क के बारे में बताया गया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 03:00 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 03:00 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वाले विवाद और टकराव से बचें, जानें आपके लिए कैसा है यह सप्ताह
File Photo: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं।

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 20 सितंबर से 27 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों मेष, वृष, मिथुन और कर्क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

मेष: निर्णय लेते हुए स्टाफ व साझेदारों के साथ काम करते हुए किसी मुश्किल में व्यावहारिक बुद्धिमत्ता दिखाएंगे। निजी और कामकाजी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थितियों में नकारात्मकता से बचें। इस क्षण, हर काम पूरी जागरूकता से करें और लाभ या फायदे को लेकर व्यर्थ की चिंता को छोड़ दें। अंतहीन विचार, सपने और योजनाएं दिमाग में रहेंगी व आपकी दृष्टि, भावनात्मक स्पष्टता और आध्यात्मिक सूझबूझ को प्रभावित भी करेंगी। आपकी प्राथमिकताओं और मूल्यों का दूसरे सम्मान करें, इसको लेकर आप दृढ़ हैं। बौद्धिक गतिविधि आकर्षक और फायदेमंद होगी।

शुभ अंक: 13

शुभ रंग: सी ग्रींस

वृष: आप संभावनाओं और घटनाओं का स्वागत करेंगे। आप शिखर पर हैं और अपनी क्षमता से बड़ी समस्या का भी सामना करेंगे ताकि रिश्तों में ऊर्जा और कार्यक्षेत्र में उत्साह जगा सकें। आप ताजगी से भरे हैं और युवा व बच्चों के साथ काम करना पसंद करेंगे। सहजता से नए आयामों और रचनात्मक तरीकों को आजमाएंगे। विवाद और टकराव से बचें क्योंकि वे आपको अटका सकते हैं। आपके भीतर अच्छी ऊर्जा है जो हर क्षेत्र में उत्साह और निरंतरता को बढ़ाती है। किसी पुरानी चोट को नहीं भूलेंगे और उसके बदले के लिए आतुर भी हो सकते हैं। निजी और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में पुरानी बातों को पीछे छोड़कर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना ही शुभ होगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग: क्रिमसन

मिथुन: चयन की दुविधा आपके सामने रहेगी, लेकिन एक त्वरित निर्णय आपको संतुष्टि और सफलता देगा। निजी रिश्तों में असंतुलन, तर्क और विवाद कष्टकारी हो सकते हैं, लेकिन इन्हीं से स्वस्थ रिश्तों का आधार भी बनेगा। रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों को ही साधना होगा। जब भी दुविधा की स्थिति हो तो दोनों ही विकल्पों को छोड़ दें, कुछ समय शांत रहें और ध्यान के जरिए अपने मन की आवाज तक पहुंचें। ज्यादा विश्लेषण करेंगे तो आपके मन में दुविधा ही बढ़ेगी। दुविधा को दिमाग में घर न बनाने दें और उसके बजाय एकाग्रता पर जोर दें। प्रसन्न रहने का मंत्र है कि हां, या ना, जो कहना हो पूरी दृढ़ता से कहें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन

कर्क: जीवन यह संभावना प्रस्तुत करेगा कि आप उसे नए ढंग से, सकारात्मकता और ध्यान के साथ शुरू कर सकें। सफलता और असफलता को ऊंचे दृष्टिकोण से देखना होगा। बीती चीजों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की इच्छा इस बिंदु पर आपको प्रेरित करेगी। कुछ स्थितियों में अति-प्रतिक्रिया देने या अचंभित होने के बजाय एकाग्रता बनाए रखें और जागरूकता से चीजों को देखें। जो आपके जीवन से चला गया है उसे छोड़ दें क्योंकि नई संभावना अचानक आपके सामने प्रकट हो जाएगी। दुविधाजनक स्थितियों में आपको अपनी भीतरी शक्ति और बुद्धिमत्ता के जरिए शांति और स्पष्टता पानी होगी।

शुभ अंक: 16

शुभ रंग: ब्लैक एंड रेड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.