Weekly Tarot Horoscope: मेष राशि वालों को बिजनेस में तरक्की और उपलब्धि मिलेगी, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह
Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 16 अगस्त से 22 अगस्त 2020 तक का राशिफल।
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 16 अगस्त से 22 अगस्त 2020 तक का राशिफल। इसमें मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
मेष
रिश्तों में प्रेम रहेगा और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता व उपलब्धि हासिल होगी। किसी बनावटी और दबाव बनाने वाली युवती के प्रति सावधान रहें क्योंकि वह रिश्ते खराब कर सकती है। आप युवाओं और बच्चों के साथ समय बिताना चाहेंगे। बेटी या कोई युवती स्वतंत्र राह चुन सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में होने वाले बदलाव विस्तार और परिवर्तन की संभावना प्रस्तुत करेंगे।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: फायरी ऑरेंज
वृष
व्यावसायिक मामलों में रचनात्मक ऊर्जा का निवेश और रिश्तों में गर्माहट रहेगी। बिजनेस और व्यावसायिक मामलों में महत्वाकांक्षी, पारिवारिक स्थितियों में उदार और सामाजिक आयोजनों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी बुजुर्ग किंतु अस्थिर महिला के गुस्सैल और मूडी बर्ताव के प्रति सतर्क रहें। असुरक्षा और अनिर्णय के लंबे दौर के बाद आंतरिक और बाह्य स्थायित्व आएगा। खुद को फिट और स्वस्थ रखें ताकि घर और दफ्तर के दबावों का सामना कर सकें। प्राकृतिक वातावरण राहत देगा। ध्यान और योग की तरफ कदम बढ़ाएं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रीन
मिथुन
लक्ष्यों को हासिल करने के लिए शक्तियों और संसाधनों को एकत्र करके कौशल दिखाएंगे। कई तरह के बिजनेस, महत्वपूर्ण लोगों और प्रोजेक्ट्स को एक साथ लाने के आपके कौशल को सफलता मिलेगी। आपके प्रबंधन कौशल और संवाद क्षमता को परिजनों, मित्रों और साझेदारों का समर्थन मिलेगा। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। मुश्किल स्थितियों और लोगों को टालने के बजाय उनका सामना करें।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : सी ग्रीन
कर्क
व्यावसायिक स्थितियों और प्रभुत्व जताने वाले लोगों के चलते दबाव महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के संदर्भ में अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मक विचारों को व्यक्त नहीं कर पाएंगे क्योंकि कुछ साझेदार अति महत्वाकांक्षी हैं और बीच में टोकते हैं। आप रिश्तों में प्रतिक्रिया व समझ को लेकर बहुत निश्चिंत नहीं हैं। राह रोकने वाले और नकारात्मक पैटर्न को तोड़ने का यह सही समय है। किसी भी निर्णय से पहले संवेदनशील रहें, दूसरों को सुनें और उससे आने वाली ऊर्जा को महसूस करें।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सैफ्रन