Move to Jagran APP

Weekly Tarot Card horoscope 19 To 25 June: मेष राशि के जातकों को होगी लक्ष्य की प्राप्ति, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक टैरो कार्ड्स राशिफल

Weekly Tarot Card horoscope 19 To 25 June टैरो कार्ड्स के मुताबिक इस सप्ताह कुछ राशियों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा। वहीं कुछ राशियों को दिमाग से काम लेने की जरूरत है। जानिए टैरो कार्ड्स के आधार पर कैसा बीतेगा आपका दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 03:50 PM (IST)
Weekly Tarot Card horoscope 19 To 25 June: मेष राशि के जातकों को होगी लक्ष्य की प्राप्ति, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक टैरो कार्ड्स राशिफल
Weekly Tarot Card horoscope 19 to 25 June 2022: जानिए टैरो कार्ड्स के हिसाब साप्ताहिक राशिफल

नई दिल्ली, Weekly Tarot Card horoscope 19 to 25 June 2022: टैरो कार्ड्स के आधार पर जून माह का चौथा सप्ताह कुछ लोगों के लिए अच्छा जाने वाला है। मिथुन सहित कुछ राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं कुछ लोग अतिउत्साह होने से बचे, वरना बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा। जानिए माँ प्रेम ऋतंभरा से टैरो कार्ड्स के आधार पर कैसा बीतेगा ये सप्ताह।

loksabha election banner

मेष   राशि       (21 मार्च-20 अप्रैल)

किसी नए व्यक्ति या विचार की ओर सहज आकर्षित होंगे। लक्ष्य के निकट पहुंचेंगे। प्रतिष्ठा व भौतिक लाभ की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। जिससे प्रेम करते हैं, उसके संग खास क्षण साझा करेंगे। किसी अहम बैठक में संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल व संबंधों में निज स्वातंत्र्य को प्राथमिकता देंगे। सुखद यात्रा का योग बनेगा।

शुभ अंक: 8                                                                               शुभ रंग: डीप पर्पल

वृष राशि             (21 अप्रैल-21 मई)

जीवन में संतुलन रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी व निजी संबंधों में प्रेम प्रदर्शित करेंगे। संघर्ष व विरोध के लंबे अंतराल के बाद जीत मिलेगी। स्वार्थी सहकर्मी से बचें। जीवन के उतार-चढ़ावों का सामना करते हुए चुनौतियों का स्वागत करें। जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद लें। जटिल कार्यों में हाथ आजमाने का अनुकूल समय है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा। स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी न करें।

शुभ अंक: 6                                                                                   शुभ रंग: सैफ्रन

मिथुन राशि             (22 मई-21 जून)

निजी जीवन के विवादों का अंत होगा। वित्तीय स्थिति में लाभ-हानि का सामना करना पड़ सकता है, किंतु अंतत: स्थिरता प्राप्त होगी। चीजों के प्रति अतिउत्साह दिखाने के बजाय संतुलित रवैया अपनाएं। कार्यस्थल में सहयोगी व निजी जीवन में साथी पर विश्वास करें। स्वतंत्र रूप से कार्य करने का मौका मिलेगा। लोगों व परिस्थितियों के संदर्भ में अंतर्मन पर भरोसा करें। खानपान, व्यय व भावुकता के अतिरेक से बचें।

शुभ अंक: 2                                                                               शुभ रंग: स्काई ब्लू

कर्क राशि             (22 जून-22 जुलाई)

कार्यस्थल में असमंजस व निजी संबंधों में भ्रमों का अंत करेंगे। वित्तीय मामलों व भौतिक मामलों के प्रबंधन मे बुद्धिमत्ता व व्यावहारिकता का परिचय देंगे। कार्यस्थल अथवा परिवार में नकारात्मक लोगों से सख्ती से निपटेंगे। बुद्धिमानी से विवादों का हल करेंगे। प्रतिशोध का भाव रखने वाली युवती से बचें। निजी संबंधों को प्रेम व फिक्र से सींचने की आवश्यकता है। सहज रवैया अपनाते हुए जीवन को उसी रूप में लें जैसा वह है।

अंक: 5                                                                           शुभ रंग: पीकॉक ब्लू

सिंह राशि                 (23 जुलाई-23 अगस्त)

परिवार व मित्रों के प्रति स्नेह व उदार रहेंगे। अंतर्मन की प्रेरणा निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में प्रवृत्त करेगी। व्यावहारिक दृष्टिकोण व परिश्रम से भौतिक मामलों का हल करेंगे। स्वास्थ्य, आर्थिक व निजी जीवन की आवश्यकताओं को समझ कर प्रयास सुनिश्चित करेंगे। एक वयोवृद्ध महिला से महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य के प्रति उत्साह को फीका न पड़ने दें। वैकल्पिक चिकित्सा से स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी।

शुभ अंक: 1 3                                                                       शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कन्या राशि            (24 अगस्त-23 सितंबर)

निजी संबंधों में प्रेम व उत्साह रहेगा। पुराने सहकर्मियों व  मित्रों संग मुलाकात में अतीत की यादें ताजा होंगी। महत्वपूर्ण अवसरों व लोगों को आकर्षित करेंगे। घर व कार्यस्थल में सौहार्द व आनंद का माहौल रहेगा। पुराने कार्य में जान फूंकने के साथ ही नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी प्रिय के साथ सुखद यात्रा का योग बनेगा। कलात्मक अभिरुचि की गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी भी प्रकार के अतिरेक से बचें।

शुभ अंक: 2                                                                        शुभ रंग: बटरकप येलो

तुला राशि       (24 सितंबर-23 अक्टूबर)

जीवन में आनंद रहेगा। परिवार, संतान, मित्रों व किसी खास व्यक्ति के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। काम की व्यस्तता के बीच अपने लिए वक्त निकालें। निजी व पेशेवर मामलों में पुराने तौर-तरीकों में परिवर्तन लाएंगे। झिझक छोड़कर मुक्त भाव से जीवन के रोमांच का अनुभव लें। रचनात्मक अभिरुचि की गतिविधियों में भागीदारी आनंदित करेगी। पुत्री या कोई करीबी युवती स्वतंत्र यात्रा को तैयार है, उसे शुभाशीष दें।  

शुभ अंक: 5                                                                                         शुभ रंर्ग: ंपक

वृश्चिक राशि            (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

पेशेवर मामलों व जटिल व्यक्तियों से कुशलता से निपटेंगे। साहसिक रवैया अपनाते हुए परिवार व कार्यस्थल पर न्याय व निष्पक्ष व्यवहार की पैरवी करेंगे। काम की व्यस्तता के मध्य जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। परिणामों पर अत्यधिक विचार के कारण निर्णय लेना कठिन प्रतीत होगा। पीठ पीछे बातें बनाने वाले झूठे सहकर्मी से बचें। अनुकूल समय पर सही लोगों से मुलाकात लाभदायक  साबित होगी।

शुभ अंक: 5                                                                              शुभ रंग: स्काई ब्लू

धनु राशि            (23 नवंबर-23 दिसंबर)

अपने कार्यों के प्रति सजग रहना आवश्यक है, अन्यथा अतीत की भूल दोहरा सकते हैं। व्यसनों से दूरी बनाने व पुराने तौर-तरीकों में परिवर्तन लाने का उचित समय है। असमंजस के मध्य स्नेह संबंध सकारात्मकता का संचार करेंगे। मानसिक तनाव से बचें। तुला राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। मित्रों व सहकर्मियों से निराशा हो सकती है, बड़ी अपेक्षाएं न रखें। यथार्थवादी रवैया अपेक्षित है। ध्यान व योग करें।

शुभ अंक: 3                                                                             शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

मकर राशि       (24 दिसंबर-20 जनवरी)

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता व विफलता के मिश्रित अनुभव प्राप्त होंगे। व्यावसायिक कार्य में अस्थायी बाधा उत्पन्न हो सकती है, किंतु उसे बीच में न छोड़ें। धैर्य व सतत प्रयासों से कठिनाइयों को सफलतापूर्वक पार करेंगे। दूसरों पर निर्भरता व जोखिम से बचें। लाभ की लालसा छोड़कर रचनात्मक गतिविधियों में आनंद लें। सप्ताहांत में परिस्थितियां सकारात्मक होती प्रतीत होंगी। निजी संबंधों को प्रेम से सींचे।

शुभ अंक: 7

                                                                                          शुभ रंग: ब्लू

कुंभ   राशि         (21 जनवरी-19 फरवरी)

अतीत के संबंध यादों में उभरेंगे व विचलित करेंगे। मित्रों व परिवार से सहयोग मिलेगा। सामाजिक आयोजनों, पारिवारिक मुलाकातों व आधिकारिक बैठकों में महत्व मिलेगा। चेतना के प्रत्येक स्तर पर संतुलन बिठाएं। निजी व पेशेवर जीवन में अज्ञात यात्रा पर प्रसन्नता के साथ कदम बढ़ाएंगे। निजी संबंधों के प्रति अतिसंवेदनशील रहेंगे,चीजों  को निजी तौर पर न लें।  आत्मविश्वास के साथ परिवर्तनों को स्वीकार करें।

शुभ अंक: 5                                                                                       शुभ रंग: ब्राउन

मीन राशि        (20 फरवरी-20 मार्च)

व्यावसायिक दिशा व निजी जीवन के निर्णयों को भावनाएं प्रभावित करेंगी। कोई अवसर व मुलाकात लक्ष्य के निकट ले जाएगी। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा व प्रतिबद्धता प्रस्फुटित होगी। प्रकृति के मध्य सुकून के क्षण बिताएंगे। पेशेवर जीवन में उत्कृष्ट परिणाम व सराहना अर्जित करेंगे। रचनात्मकता को विस्तार देने का उचित समय है। अन्य लोग आपसे सहमत नहीं होंगे, पर अपनी सोच पर अडिग रहें। अंतर्मन की सुनें।

शुभ अंक: 1       

Pic Credit- Freepik    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.