Venus Transit in Virgo: शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए है लाभप्रद
Venus Transit in Virgo ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 11 अगस्त दिन बुधवार को अपनी राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। कन्या राशि में शुक्र ग्रह का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभप्रद साबित हो रहा है।
Venus Transit in Virgo: खगोलिय गतिविधियों के अनुरूप सभी ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का प्रभाव अन्य ग्रहों की चाल और राशियों पर भी पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 11 अगस्त, दिन बुधवार को अपनी राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है।शुक्र ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में सुख- समृद्धि, धन, वैभव और विलास का स्वामी माना जाता है। कन्या राशि में शुक्र ग्रह का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभप्रद साबित हो रहा है। आइए जानते हैं क्या आपकी राशि भी इन राशियों में शामिल है...
1-वृषभ राशि –
शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम योग बना रहा है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ के संयोग बन रहे हैं तथा जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें कार्य क्षेत्र में सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
2- मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह के गोचर से जीवन की सुख-सुविधा में वृद्धि की संभावना बन रही है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में सफलता और परिवार में सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होगी।
3- तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन मिलाजुला प्रभाव बना रहा है। एक ओर जहां कार्य क्षेत्र में उन्नति और तरक्की का योग है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्क रहने की आवश्यकता है। महीने के अंतिम दिनों में सवास्थय भी उत्तम रहेगा। धन निवेश में लाभ हो सकता है।
4- कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर धन लाभ के संयोग बना रहा है। इस काल में धन निवेश या व्यापार में आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। परिवार का भी सहयोग मिलेगा, लेकिन इस राशि के जातकों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'