Move to Jagran APP

Suryan Grahan 2021 Horoscope: आज सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव? जानें यहां

Suryan Grahan 2021 Horoscope इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 10 जून को लगने वाला है। ग्रहण वृष राशि में लगेगा परंतु सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर होगा। आइये जानते हैं किस पर क्या असर होगा?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 06:57 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:24 AM (IST)
Suryan Grahan 2021 Horoscope: आज सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव? जानें यहां
Suryan Grahan 2021 Horoscope: आज सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव? जानें यहां

Suryan Grahan 2021 Horoscope: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज ज्येष्ठ अमावस्या तिथि, 10 जून को लगने वाला है। ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शाम 06:41 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है। सूतक होने पर बहुत से कार्य करने की मनाही होती है। इस ग्रहण के दौरान सूतक काल न होने की वजह से सभी धार्मिक अनुष्ठान पहले की तरह चलते रहेंगे। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण वृष राशि में लगेगा, परंतु सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर होगा। आइये जानते हैं किस पर क्या असर होगा?

loksabha election banner

सूर्य ग्रहण 2021 का राशिफल

मेष राशि

इस राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान गुस्सा आ सकता है, इसलिए खुद पर संयम रखने की जरूरत है। अनावश्यक बदनामी का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों पर ग्रहण का असर ज्यादा ही होगा, जिसमें सेहत और धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को व्यापार में हानि की समस्या आ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्कता बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को बहुत मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों का मन ग्रहण के प्रभाव से अशांत रहेगा। इसको लेकर आपको सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि आप किसी को अपशब्द भी बोल सकते हैं, इसलिए शांत रहें और धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि

ग्रहण के दौरान सिंह राशि पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे और अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं। किसी को परेशान करने से बचें, वरना आपके लिए बुरा हो सकता है।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण के दौरान आपके सेहत पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी से धन उधार लेने से बचें, वरना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार के सुख-शांति का पूरा ख्याल रखें।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी का विशेष ख्यास रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में निर्णय ना करें, वरना तनाव और कलह की स्थिति बन सकती है। मन की शांति के लिए परोपकार का काम जरूर करें।

वृश्चिक राशि

ग्रहण के असर से आपको संतान की वजह से परेशानियों का सामना पड़ सकता है। ग्रहण से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें और किसी अपमान न करें।

धनु राशि

इस राशि के जातकों पर ग्रहण का प्रभाव लाभकारी होगा। ज्ञान में वृद्धि और धन की बचत करने में सफल साबित होंगे। बेहतर भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि

ग्रहण के प्रभाव से आपके सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। किसी भी निर्णय को लेने से पहले एक बार विचार अवश्य करें।

कुंभ राशि

ग्रहण के प्रभाव से आपके मन में नकारात्मक विचार पनप सकते हैं। ऐसी स्थिति में खुद पर संयम रखें, जिससे क्रोध और अहंकार आप पर हावी न हो। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि: ग्रहण के अवधि में निर्णय लेते समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आप गलत निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें, जिससे आपके साहस में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.