Move to Jagran APP

16 को सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश, सिंह संक्रांति के क्या होंगे नतीजे

ग्रहों के अधिपति एवं फलित ज्योतिष में आत्मा के कारक भगवान सूर्य 16 अगस्त की सायं 7 बजकर 09 पर अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 09:30 AM (IST)
16 को सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश, सिंह संक्रांति के क्या होंगे नतीजे
16 को सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश, सिंह संक्रांति के क्या होंगे नतीजे

ग्रहों के अधिपति एवं फलित ज्योतिष में आत्मा के कारक भगवान सूर्य 16 अगस्त की सायं 7 बजकर 09 पर अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इनका अपनी राशि में जाना जनमानस के लिए अति शुभ फल कारक माना गया है। इस राशि में ये 16 सितंबर की सायं 7 बजकर 6 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च राशिगत एवं तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक माने गए हैं। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करते हैं तो उसे सक्रांति कहते हैं। सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश को सिंह सक्रांति कहते हैं। सूर्य एक राशि में लगभग एक माह तक भ्रमण करता है। सिंह राशि मे सूर्य के आने से सबसे ज्यादा लाभान्वित सिंह के जातक ही होंगे, क्योकि सूर्य सिंह राशि का ही स्वामी है। जानते हैं किस राशि पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव।

loksabha election banner

मेष

राशि के पांचवें भाव में सूर्य का भ्रमण होने से मेष राशि के जातकों को संतान से सम्बन्धित मामलों में काफी शुभफल मिल सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष

जातकों के लिए चतुर्थ भाव का सूर्य भूमि से लाभ दे सकता है। सुख साधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के लिए ये एक माह का समय काफी ठीक रह सकता है।

मिथुन

राशि के तृतीय भाव में स्वराशि सूर्य का गोचर शुभफलदायी रहेगा। भाई बहनों से बिगड़े संबंध बन सकते हैं। आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी रहेगी।

कर्क

जातकों के लिए सिंह राशि सूर्य का भ्रमण दूसरे भाव में होने से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल में उल्लास बना रहेगा। लेकिन कड़वी भाषा और गुस्से से बात बिगड़ सकती है।

सिंह

पहले भाव का सूर्य काफी सकारात्क प्रभाव लेकर आयेगा। समाज में मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आर्थिक रूप से भी सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ देगा।

कन्या

राशि के बारहवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से विदेश या जन्म स्थान से दूर जाने का मौका मिल सकता है। मुकदमेबाजी या अदालती उलझनों से कुछ राहत मिल सकती है।

तुला

तुला राशि के लिए सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ लेकर आयेगा। एकादश भाव में स्वराशि सूर्य का होना आर्थिक लाभ के प्रबल सकेत दे रहा है। बिगड़े कार्य बनेंगे।

वृश्चिक

राशि के दशम् भाव में सूर्य, मंगल और शुक्र की स्थिति बड़े सम्मान या लाभ का इशारा है। विशेषकर वृश्चिक राशि के राजनेताओं और अधिकारियों के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ समाचार ला सकता है।

धनु

जातकों के लिए भाग्य भाव का सूर्य भाग्य में बढ़ोतरी करेगा। पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है। दूरस्थ यात्राओं से मानसिक तनाव रहेगा।

मकर

जातकों के लिए आठवें भाव में स्वराशि सूर्य चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है।

कुम्भ

जातकों के लिए सातवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से नौकरी के लिए शुभ रहेगा। लेकिन दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। साझेदार से बिगड़े संबंध प्रयास करने से सुधर सकते हैं।

मीन

राशि के जातकों के लिए छठे भाव का सूर्य सामाजिक प्रभाव बढ़ायेगा। नौकरी चाहने वालो के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्ज मुक्ति होने की संभावना भी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.