Move to Jagran APP

Surya Rashi Parivartan July 2021:सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन बना रहा है इन राशियों के लिए शुभ संयोग

Surya Rashi Parivartan July 2021 ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। सूर्य के इस गोचर का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते है इस बारे में....

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 08:50 AM (IST)
Surya Rashi Parivartan July 2021:सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन बना रहा है इन राशियों के लिए शुभ संयोग
सूर्य का राशि परिवर्तन बना रहा है इन राशियों के लिए शुभ संयोग

Surya Rashi Parivartan July 2021: भारतीय ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, मान्यता है कि सभी ग्रह सूर्य की ऊर्जा और प्रकाश से ही चलायमान हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी ग्रहों और राशियों पर पड़ता भी है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। ये राशि परिवर्तन शाम को 4 बजकर 05 मिनट पर होगा और सूर्य इस राशि में 17 अगस्त रहेंगे।17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में चले जाएंगे। सूर्य के इस गोचर का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते है इस बारे में....

loksabha election banner

1-मेष राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन का मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभवना है। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन परिवार में होने वाले वाद – विवाद से बचें। स्वास्थ्य और सेहत का ध्यान रखना होगा।

2- वृषभ राशि

सूर्य ग्रह का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ संकेत ला रहा है। कार्यक्षेत्र में प्रगति और तरक्की के संयोग बन रहे हैं। व्यापार और व्यवसाय करने वालों के लिए भी लाभकारी स्थिति बन रही है। लेकिन कार्य स्थल में बदलाव हो सकता है।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये गोचर आर्थिक दृष्टि से शुभ समाचार लेकर आ रहा है। व्यापार के क्षेत्र में सौदे में लाभ होने की संभावना है। नौकरी करने वालों और विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी।परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें।

4- कर्क राशि

सूर्य का गोचर मिथुन राशि से कर्क राशि में ही हो रहा है। इस काल में सूर्य कर्क राशि के प्रथम भाव में होगा। कर्क राशि के जातकों के लिए भी ये राशि परिवर्तन शुभ है। धन अधिक खर्च होने की संभावना है लेकिन आय में भी वृद्धि होगी। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.