Move to Jagran APP

Guru Purnima 2021: गुरू पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष संयोग, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

Guru Purnima 2021 शास्त्रों के अनुसार गुरू पूर्णिमा और शनिवार के विशेष संयोग पर शनिदेव का पूजन करने से शनिदेव की कुदृष्टि के प्रभाव से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं गुरू पूर्णिमा के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के विशेष उपाय....

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 09:55 AM (IST)
Guru Purnima 2021: गुरू पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष संयोग, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
गुरू पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष संयोग, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

Guru Purnima 2021: हिंदी पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार आदिगुरू महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन महर्षि वेद व्यास के रूप में भगवान विष्णु की पूजा करने और अपने गुरूजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष विधान है। इस वर्ष गुरू पूर्णिमा 24 जुलाई दिन शनिवार को पड़ने के कारण विशेष संयोग का निर्माण कर रही है। शास्त्रों के अनुसार गुरू पूर्णिमा और शनिवार के विशेष संयोग पर शनिदेव का पूजन करने से शनिदेव की कुदृष्टि के प्रभाव से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं गुरू पूर्णिमा के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के विशेष उपाय....

loksabha election banner

गुरु पूर्णिमा पर अपनाएं शनि देव के ये उपाय

ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार इस साल गुरू पूर्णिमा और शनिवार का विशेष संयोग, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा के प्रभाव को कम करने का उपयुक्त अवसर है। ऐसे में शनिवार की गुरूपूर्णिमा पर कुछ ऐसे शास्त्रोक्त उपाय अपनाने चाहिए जो शनिदेव के दुष्प्रभाव को कम करते हैं...

- शनिवार की गुरूपूर्णिमा के दिन शनि मंदिर या हनुमान जी की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दिया जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के भक्तों को शनिदेव कोई कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।

-गुरू पूर्णिमा के दिन जल में काला तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करिए। गुरू पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं क्योंकि शनिदेव स्वयं भगवान शिव के भक्त हैं।

- किसी भी शनिवारा को या शनि पूर्णिमा के दिन गरीबों को सरसों का तेल या लोहे से बनी चीज या फिर काली दाल, काले वस्‍त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

- शनिवार की गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करते हुए “ऊं शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का जाप करिए। ऐसा करने से शनिदेव के प्रकोप का असर कम होने लगाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.