Move to Jagran APP

Shravan 2021 : रुद्राक्ष की माला से करें भगवान शिव के मंत्र का जाप, सभी कष्टों से मिलेगा निवारण

Shravan 2021 रुद्राक्ष माला को भगवान शिव का अंश माना जाता है। सावन में रुद्राक्ष माला से शिव मंत्र जाप करने से सभी से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सावन में शिव मन्त्र जाप रुद्राक्ष की माला से लाभकारी होता है।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:20 AM (IST)
Shravan 2021 : रुद्राक्ष की माला से करें भगवान शिव के मंत्र का जाप, सभी कष्टों से मिलेगा निवारण
रुद्राक्ष की माला से करें भगवान शिव के मंत्र का जाप, सभी कष्टों से मिलेगा निवारण

Sawan Mantra Aur Rudraksha Mala : सावन में भगवान की पूजा पूरे धूम-धाम से की जाती है। सावन मास भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस समय शिव को प्रसन्न करने के लिए तमाम उपाय किये जाते हैं। सावन में उन सभी चीजों का महत्व बढ़ जाता है। जो भगवान शिव की पूजा मे प्रयोग किया जाता है। उन्हीं में से एक रुद्राक्ष की माला है जिससे भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है। रुद्राक्ष माला को भगवान शिव का अंश माना जाता है। सावन में रुद्राक्ष माला से शिव मंत्र जाप करने से सभी से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 

loksabha election banner

रुद्राक्ष की माला

सावन में शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला से करना चाहिए क्योंकि रुद्राक्ष की माला भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन में इस माला के जाप से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव का ही अंश माना जाता है। महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें।

महा मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म। उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात् !!

संपुटयुक्त महा मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!

लघु मृत्‍युंजय मंत्र 

ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।

किसी दुसरे के लिए जप करना हो तो-ॐ जूं स (उस व्यक्ति का नाम जिसके लिए अनुष्ठान हो रहा हो) पालय पालय स: जूं ॐ।

सावन में रुद्राक्ष की माला का महत्व

वैसे शिव के किसी भी मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से कर सकते हैं। हालांकि महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मन्त्र का जाप केवल रुद्राक्ष माला से ही करना चाहिए। सावन में शिव जी और उनके परिवार के लिए मन्त्र जाप रुद्राक्ष की माला से लाभकारी होता है। 

डिसक्लेमर

 

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.