Sheetala Ashtami 2021: आज है शीतला अष्टमी, इस मुहूर्त में करें पूजा
Sheetala Ashtami 2021 आज शीतला अष्टमी है। आज का दिन शीतला माता को समर्पित होता है। यह पर्व होली के आठवें दिन यानि चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसे बसोड़ा भी कहा जाता है।
Sheetala Ashtami 2021: आज शीतला अष्टमी है। आज का दिन शीतला माता को समर्पित होता है। यह पर्व होली के आठवें दिन यानि चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसे बसोड़ा भी कहा जाता है। शीतला माता की पूजा के लिए प्रसाद का भोजन सप्तमी तिथि को ही बना लिया जाता है और अष्टमी तिथि के दिन उसे भोग लगाया जाता है और लोग उसी भोजन को यानी बासी भोजन को ग्रहण करते हैं। शीतला अष्टमी पर माता शीतला को मुख्य रूप से दही, राबड़ी, चावल, हलवा, पूरी, गुलगुले का भोग लगाया जाता है। इसे ही व्यक्ति खुद भो ग्रहण करता है। आइए जानते हैं आज शीतला अष्टमी के दिन किस मुहूर्त में करें पूजा।
शीतला अष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त:
4 अप्रैल 2021, रविवार
चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि
अष्टमी तिथि आरंभ- 4 अप्रैल 2021 को सुबह 04 बजकर 12 मिनट से
अष्टमी तिथि समाप्त- 05 अप्रैल 2021 को प्रातः 02 बजकर 59 मिनट तक
पूजा मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम को 06 बजकर 41 मिनट तक
पूजा की कुल अवधि- 12 घंटे 33 मिनट
शीतला अष्टमी का महत्व:
कहा जाता है इस तिथि से ही ग्रीष्मकाल की शुरुआत हो जाती है। साथ ही मौसम तेजी से गर्म होने लगता है। शीतला माता का स्वरूप ऐसा माना जाता है कि वो शीतलता प्रदान करती हैं। इसके अलावा जो लोग मां का व्रत पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं उनकी चेचक, खसरा व नेत्र विकार जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। यह व्रत रोगों से मुक्ति दिलाकर आरोग्यता प्रदान करता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'