Move to Jagran APP

Shaniwar Vrat: किन लोगों को अवश्य करना चाहिए शनिवार का व्रत, जानें यहां

Shaniwar Vrat आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शनिदेव फल देते हैं। वे अच्छों के साथ अच्छे और बुरों के साथ बुरे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 09:32 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 09:32 AM (IST)
Shaniwar Vrat: किन लोगों को अवश्य करना चाहिए शनिवार का व्रत, जानें यहां

Shaniwar Vrat: आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शनिदेव फल देते हैं। वे अच्छों के साथ अच्छे और बुरों के साथ बुरे हैं। माना जाता है कि जिस व्यक्ति का शनि अच्छा हो उसे राजसुख मिलता है। वहीं, जिस पर शनि बुरा वह राजा से रंक बन जाता है। ऐसे में अपना शनि ठीक करने के लिए कई लोग शनिवार का व्रत करते हैं। कुछ राशि के लोगों के लिए कहा जाता है कि उन लोगों को शनिवार का व्रत जरुर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन लोगों को शनिवार का व्रत करना चाहिए।

loksabha election banner

1. अगर आप कुंभ और मकर राशि के हैं तो आपको शनिवार का व्रत अवश्य करना चाहिए।

2. अगर आपकी कुंडली में शनि नीच है तो आपको भी शनिवार का व्रत अवश्य रना चाहिए।

3. कई बार शनि के दुष्प्रभावों से व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती हैं जिनमें मकान का हिस्सा गिरना, कर्ज या लड़ाई-झगड़े आदि शामिल होते हैं। ऐसे में उन्हें भी शनिवार का व्रत करना चाहिए।

4. अगर शरीर के बाल झड़ रहे हैं या फिर अचानक से आग जाती है या फिर आर्थिक स्थिति खराब हो जा रही है तो भी शनिवार का व्रत करना चाहिए।

5. अगर आप पर साढ़ेसाती या ढैया चल रही है तो भी आपको शनिवार का व्रत रखना चाहिए।

6. अगर कोई व्यक्ति बुरा कार्य करता था और अब सुधरना चाहता है तो उसे भी शनिवार का व्रत करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.