Move to Jagran APP

Shaniwar Mantra: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को इन मंत्रों का करें जाप

Shaniwar Mantra आज शनिवार है और यह दिन कर्मो के अनुसार फल देने वाला देव शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शनिदेव फल देते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 10:20 AM (IST)
Shaniwar Mantra: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को इन मंत्रों का करें जाप
Shaniwar Mantra: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को इन मंत्रों का करें जाप

Shaniwar Mantra: आज शनिवार है और यह दिन कर्मो के अनुसार फल देने वाला देव शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शनिदेव फल देते हैं। वे अच्छों के साथ अच्छे और बुरों के साथ बुरे हैं। मान्यता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं तो उन्हें राजपाठ हासिल हो जाता है। वहीं, जिन लोगों पर शनिदेव की वक्र दृष्टि होती है वह राजा से रंक बन जाता है। ऐसे में अघर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के हर कष्ट खत्म हो जाते हैं। आइए पढ़ते हैं शनिदेव के मंत्र।

loksabha election banner

शनिवार के मंत्र:

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:.

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:.

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:.

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:..

शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात

कर रहे हैं शनिदेव की पूजा को तो इन बातों का रखें ख्याल:

जब भी आप शनिदेव की पूजा करें तो ध्यान रहे कि आप शनि की मूर्ति के समक्ष न हो।

जिस मंदिर में शनि शिला के रूप में स्थापित हों उसी मंदिर में उनकी पूजा करनी चाहिए।

शमी के या पीपल के वृक्ष की आराधना प्रतीक रूप में करनी चाहिए।

शनि देव की पूजा करते समय उनके सामने दीपक जलाएं। तेल चढ़ाकर उसे बर्बाद न करें।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.