Move to Jagran APP

Shaniwaar Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये चीजें दान, बनी रहेगी कृपा

Shaniwaar Upay आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। कई बार लोग शनिदेव का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि शनिदेव हमेशा फल ही देते हैं। जबकि ऐसा नहीं है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 12:12 PM (IST)
Shaniwaar Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये चीजें दान, बनी रहेगी कृपा
Shaniwaar Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये चीजें दान, बनी रहेगी कृपा

Shaniwaar Upay: आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। कई बार लोग शनिदेव का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि शनिदेव हमेशा फल ही देते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव को वो लोग बेहद पसंद हैं जो दूसरों की सहायता करते हैं और सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं। मान्यता है कि अगर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। शनि से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका दान करने से शनिदेव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने से शनि की ढैया और शनि की साढ़ेसाती जो लोगों पर चल रही होती है वो खत्म हो जाती है।

loksabha election banner

शनिदवार को इन चीजों का करें दान:

1. अगर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक दिक्कतें हैं तो उन्हें शनिवार के दिन सवा किलो काली उड़द दाल या काला तिल दान करना चाहिए। यह किसी गरीब या जरुरतमंद को दान करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिस शनिवार आप यह दान कर रहे हैं उस शनिवार इसका सेवन नहीं करना चाहिए। काले तिल के दान से राहु-केतु के दोष खत्म हो जाते हैं।

2. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को लोहे से बना कोई सामान या लोहे का बर्तन दान करना चाहिए। शनिदेव को लोहा बेहद पसंद है। इसका दान किसी जरुरतमंद या गरीब को करने से जीवन की सारे परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसा करने से चोट या दुर्घटना से भी बचने में मदद मिलती है।

3. अगर किसी दोष के चलते व्यक्ति की सेहत खराब है तो शनिवार के दिन काली चीजों का दान करना चाहिए। इससे लाभ होता है। इस दिन काले कपड़े और काले जूतों का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.