Shaniwaar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनिदेव हो जाते हैं प्रसन्न
Shaniwaar Ke Upay आज शनिवार है। यह सप्ताह का आखिरी दिन होता है। यह नाम शनि से आया है। ऐसे में यह दिन शनिदेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
Shaniwaar Ke Upay: आज शनिवार है। यह सप्ताह का आखिरी दिन होता है। यह नाम शनि से आया है। ऐसे में यह दिन शनिदेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं। हालांकि, इनका वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन लोगों की मान्यता इनमें बहुत है। इन्हीं उपायों के बारे में हम आपको जागरण अध्यात्म के इस लेख के बारे में बता रहे हैं।
शनिवार को जरूर करें ये उपाय:
1. शनिवार को काले रंग का महत्व बहुत अधिक होता है क्योंकि यह शनिदेव का प्रिय रंग है। अगर शनिवार के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी, काली चिंटी और काली चिड़िया को दाने डाले जाएं तो व्यक्ति के जीवन से सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं।
2. अगर शनिवार के दिन तेल से बना कोई भी पदार्थ भिखारी को खिलाया जाए तो शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
3. शनिवार को शुभ योग/शुभ चौघड़िया में शाम के समय एक लाला रेशमी सूत अपनी लंबाई के बराबर नाप लें। इसके बाद एक बरगद का पत्ता तोड़ें। इसे साफ जल से धोकर पोंछ लें। इस पत्ते पर वो लाल रेशमी धागा लपेट दें। इसके बाद बहते हुए जल में पत्ते को प्रवाहित कर दें। अगर ऐसा किया जाए तो सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
4. अनार की कलम के जरिए रक्त चंदन से रात के समय ॐ ह्वीं भोजपत्र पर लिखें। इसके बाद नित्य पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति को यश, धन, वैभव,विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'