Move to Jagran APP

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन शनिदेव की पानी है कृपा तो उन्हें चढ़ाएं ये फूल

Shanivar Ke Upay आज शनिवार है और आज शनिदेव की पूजा की जाती है। इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। ऐसे में मान्यता है कि अगर आज के दिन शनिदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर लोगों को शनिदेव की क्रूर दृष्टि से मुक्ति मिलती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 04:15 PM (IST)
Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन शनिदेव की पानी है कृपा तो उन्हें चढ़ाएं ये फूल
Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन शनिदेव की पानी है कृपा तो उन्हें चढ़ाएं ये फूल

Shanivar Ke Upay: आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। ऐसे में मान्यता है कि अगर आज के दिन शनिदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर लोगों को शनिदेव की क्रूर दृष्टि से मुक्ति मिलती है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। अगर शनिदेव की किसी पर क्रूर दृष्टि पड़ जाती है तो उसे ढैय्या या साढ़ेसाती कहा जाता है। जिन जातकों पर शनिदेव की बुरी दशा आती है उन्हें घबराना नहीं चाहिए। अगर वो सच्चे मन के साथ शनिवार के दिन कुछ उपाय करें तो शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको इन्हीं उपायों की जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

शनिदेव को बेहद पसंद हैं आक के फूल:

ऐसा माना जाता है कि शनिदेव को आक के फूल काफी पसंद होते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जातक आक के फूल को सरसों के तेल के साथ अर्पित करें। इन्हें चढ़ाकर शनिदेव का आशीर्वाद लेना चाहिए।

अगर शनिवार के दिन साबुत दाल और तिल का दान करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।

शनिवार के दिन हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जी शनिदेव के बेहद प्रिय हैं। अगर व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान जी का पूजा की जाए तो जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

जो लोग नियमित रूप से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करते हैं, उनके ऊपर से शनि की बुरी दृष्टि खत्म हो जाती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.