Move to Jagran APP

Scorpio Kids: उम्र के हिसाब से ज्यादा समझदार होते हैं वृश्चिक राशि वाले बच्चे, जाने इनकी कुछ बुनियादी बातें

Scorpio Kids वृश्चिक राशि वाले बच्चों के माता पिता को उन क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिये जिसमें उनका अच्छा प्रदर्शन अच्छा हो। उसी में प्रोत्साहित करना चाहिये। ये बच्चे आगे चलकर डॉक्टर सर्जन और वैज्ञानिक बन सकते हैं। हालांकि इनका मन चंचल भी होता है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:00 PM (IST)
Scorpio Kids: उम्र के हिसाब से ज्यादा  समझदार होते हैं वृश्चिक राशि वाले बच्चे, जाने इनकी कुछ बुनियादी बातें
Scorpio Kids: वृश्चिक वाले बच्चों के अंदर किस प्रकार की प्रतिभा होती है, इसको गहराई से जानते हैं।

नई दिल्ली। Scorpio Kids: वृश्चिक राशि वाले बच्चों को समझना सबसे जटिल कार्य होता है। ये बच्चे गहरे विचारक होते हैं और सामने वाले को बहुत जल्द परख लेते हैं। वे बहुत बुद्धिमान होते हैं और महत्वाकांक्षी भी। ऐसा माना जाता है कि ये बहुत जल्दी किसी से घुलते मिलते नहीं हैं।

loksabha election banner

हालांकि आप बच्चों को पूरी तरह से अपने सांचे में नहीं ढाल सकते हैं, लेकिन उनकी राशि के जरिए उनके स्वभाव और आदतों से जुड़ी कुछ बुनियादी बातें जानकर उनकी कमियों को दूर कर सकते हैं। हम लोग वृश्चिक लग्न या राशि वाले बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हैं।वृश्चिक वाले बच्चों के अंदर किस प्रकार की प्रतिभा होती है, इसको गहराई से जानते हैं। 

दूसरे बच्चों से अलग होता है इनका व्यक्तित्व

दरअसल, वृश्चिक राशि के बच्चे अपने तेज दिमाग और हर काम में परिपूर्ण होने के चलते दूसरे बच्चों से अलग होते हैं। यह अपनी उम्र के हिसाब से ज्यादा समझदार और विश्वासी होते हैं, परंतु इनके प्रतिशोध की भावना को नियंत्रित करने की जरूरत हमेशा बनी रहती है। इनको जिन चीजों से दूर रखने की कोशिश की जाए उनके प्रति खासकर विपरीत लिंग की तरफ इनका आकर्षण बना रहता है। इस लग्न व राशि में जन्म लेने वाले बच्चे बचपन से बड़े होने तक निडर स्वभाव के होते हैं। 

आत्म विश्वास से भरे होते हैं ये बच्चे

इस लग्न या राशि का बच्चा अति आत्मविश्वास से भरा होता है। उसके पैर सुडौल होते हैं और चेहरा कुछ चौड़ापन लिए होता है। वृश्चिक राशि वाला बच्‍चा बहुत सतर्क रहता है। यह कोई भी काम करने में अपने बचाव के साथ-साथ दूसरे पर घात भी लगाकर रखते हैं। वाद-विवाद में पक्ष या विपक्ष की चिंता नहीं करता है। 

चंचल मन के होते हैं इस राशि के बच्चे

वृश्चिक राशि के बच्चे बहुत ही चंचल मन वाले होते हैं और पल-पल पर निर्णय बदलने वाले होते हैं। कई बार ऐसे बच्चों को संभालना कठिन हो जाता है। वृश्चिक राशि वाले बच्चों के माता पिता को उन क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिये, जिसमें उनका अच्छा प्रदर्शन अच्छा हो। उसी में प्रोत्साहित करना चाहिये। ये बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, सर्जन, और वैज्ञानिक बन सकते हैं। निर्भर करता है कि माता-पिता ने उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.