Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अगस्त 2021 का पंचांग, आयुष्मान योग में सावन प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 20 अगस्त 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है। आज का प्रदोष व्रत आयुष्मान योग में है जो शाम 0502 बजे तक है उसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ हो जाएगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 07:48 AM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 07:48 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अगस्त 2021 का पंचांग, आयुष्मान योग में सावन प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अगस्त 2021 का पंचांग, आयुष्मान योग में सावन प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 20 अगस्त 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है। आज शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज का प्रदोष व्रत आयुष्मान योग में है, जो शाम 05:02 बजे तक है, उसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ हो जाएगा। रात्रि प्रहर में सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 20 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 21 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र आयुष्मान योग 15 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 40 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 05 बजकर 08 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल प्रात: 04 बजकर 39 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

आयुष्मान योग: आज शाम 05 बजकर 02 मिनट तक। उसके बाद सौभाग्य योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज रात 10 बजकर 55 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 05 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

रवि योग: आज रात 10 बजकर 55 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 04 बजकर 51 मिनट से शाम 06 बजकर 22 मिनट तक।

आज सावन शुक्ल त्रयोदशी है। आज शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए क्योंकि आज वरलक्ष्मी व्रत भी है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.