Move to Jagran APP

28 नवंबर 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी का आज अच्छा योग

पं. जयगोविंद शास्त्री बता रहे हैं 28 नवंबर बुधवार का आपका राशिफल। आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 09:55 AM (IST)
28 नवंबर 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी का आज अच्छा योग
28 नवंबर 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी का आज अच्छा योग

मेष राशि :- व्यापार की दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन, शादी-विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग- हरा और लाल। 
वृषभ राशि:- गुप्त शत्रुओं से भी बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, प्रयास करें कि किसी से कर्ज़ न लेना पड़े। आज आपका शुभ रंग- श्वेत और हरा। 
मिथुन राशि:- रोमांस के लिए भी दिन बेहतरीन और संतान प्राप्ति के योग, यदि नया अनुबंध हासिल करना चाहें तो दिन अच्छा।
आज आपका शुभ रंग- हरा।
कर्क राशि :- तनाव के बावजूद मकान-वाहन के क्रय का योग, संभ्रांत लोगों से लाभ मिलेगा।
आज आपका शुभ रंग-श्वेत।
सिंह राशि:- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता और व्यापार में भी उन्नति, स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
आज आपका शुभ रंग-लाल और गुलाबी।
कन्या राशि:- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, रुका हुआ धन आएगा, इसलिए अगर किसी को उधार दिया है तो आज मांग लें।
आज आपका शुभ रंग- हरा और नीला।

loksabha election banner

तुला राशि:- केंद्र अथवा राज्य सरकार के संस्थानों में अप्लाई करना चाहें तो दिन बेहतरीन, नौकरी के अच्छे योग।
आज आपका शुभ रंग- हरा और फिरोज़ी।
वृश्चिक राशि:- संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी, रुका हुआ धन भी आएगा, आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, दिन बहुत अच्छा।
आज आपका शुभ रंग- हरा और लाल।
धनु राशि:- स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, थोड़ा-सा थका-थका महसूस करेंगे, लेकिन बिल्कुल परेशान न हों, शाम से गोचर अनुकूल।
आज आपका शुभ रंग-गुलाबी और लाल।
मकर राशि:- शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति, रोमांस का पूरा आनंद लें, व्यापारी के लिए अच्छा दिन। आज आपका शुभ रंग-हरा और नीला।
कुंभ राशि:- कोर्ट-कचहरी के मामले बिल्कुल कोर्ट से बाहर ही निपटा लें तो बेहतर, लेकिन व्यापार के लिए दिन अच्छा।
आज आपका शुभ रंग-नीला।
मीन राशि:- सम्मान प्राप्ति के योग, कार्य-योजनाएं भी फलीभूत होंगी, दिन बहुत अच्छा है, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग-पीला और गुलाबी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.