27 नवंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।
राशिफल
मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी और जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुध के परिवर्तन से संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।
सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला: बुध के परिवर्तन से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक या व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: भावुकता में नियंत्रण रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
धनु: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है, जबकि किया गया पुरुषार्थ व्यावसायिक दृष्टि से सफल होगा।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कुंभ: व्यावसायिक तनाव रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मीन: रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।