Move to Jagran APP

24 अप्रैल 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 06:13 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 07:30 AM (IST)
24 अप्रैल 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे
24 अप्रैल 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष, अनंग त्रयोदशी।

राशिफल

मेष: गलत निर्णय के कारण तनाव मिलेगा। भावुकता में नियंत्रण रखना होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संयम से काम लें।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे, जबकि शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा, लेकिन कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कन्या: आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विरेाधी परास्त होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.