Move to Jagran APP

23 फरवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 फरवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 04:20 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 12:50 PM (IST)
23 फरवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी
23 फरवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी।

आज की भद्रा: प्रात: 05:42 बजे से शाम 06:06 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

वृष: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन सचेत रहें।

कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक, पारिवारिक परेशानी मिल सकती है। संयम रखें।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संयम बनाए रखें। मधुर संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.