Move to Jagran APP

21 फरवरी 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 फरवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 06:08 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 01:10 PM (IST)
21 फरवरी 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
21 फरवरी 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: महानंदा नवमी।

विशेष: मंगल वृष में, अंगारक योग।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं।

वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। केमद्रुम योग वाणी को प्रभावित करेगा। ऐसा व्यवहार न करें, जिससे रिश्ते खराब हों। मन को शांत रखेंं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: आपकी राशि पर केमद्रुम योग रहेगा। व्यर्थ की भावुकता हानिकारक होगी। झगड़ा-विवाद या दूसरे के मामले में हस्तक्षेप कष्टकारी हो सकता है। संयम बरतना जरूरी है।

कर्क: केमद्रुम योग की स्थिति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: कर्मक्षेत्र में बाधाएं केमद्रुम योग के कारण आएंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।

कन्या: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण परेशानी मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता या धर्मगुरु के कारण कष्ट मिल सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: चाही या अनचाही यात्रा की संभावना है। मन महात्वाकांक्षी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.