Move to Jagran APP

19 फरवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, सूर्य-शुक्र पुरुषार्थ को प्रभावी बनाएंगे

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 फरवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 05:33 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 02:50 PM (IST)
19 फरवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, सूर्य-शुक्र पुरुषार्थ को प्रभावी बनाएंगे
19 फरवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, सूर्य-शुक्र पुरुषार्थ को प्रभावी बनाएंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: अचला सप्तमी।

आज की भद्रा: प्रात: 10:59 बजे से रात्रि के 12:16 बजे तक।

राशिफल

मेष: सूर्य और शुक्र की युति दांपत्य सुख में व्यवधान उत्पन्न करेगी। मैत्री संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। समझौता करके किसी से कार्य लेना आपके लिए हितकर होगा।

वृष: सूर्य और शुक्र की युति स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन या नए अनुबंध की दिशा में सफलता देगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: सूर्य और शुक्र की युति संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयेाग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्क: सूर्य और शुक्र की युति यात्रा देशाटन या विभागी परिवर्तन दे सकती है। परिवार से प्रवास की स्थिति बन सकती है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। उच्च अधिकारी या उच्च राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: सूर्य तथा शुक्र की युति धन हानि देगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। संयम रखें। रोग और विरोधी सक्रिय रहेगा। सोच-विचारकर काम करें।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर लेकर जाएगा। प्रणय प्रसंग भी सफल होगा। संतान के दायित्व की पूूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: शुक्र और सूर्य की युति पारिवारिक सुख में व्यवधान उत्पन्न करेगी। किसी तीसरे का हस्तक्षेप स्वीकार न करें, उससे पारिवारिक और व्यक्तिगत कष्ट ही मिलेगा।

धनु: सूर्य तथा शुक्र की युति पुरुषार्थ को प्रभावी बनाएगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। देशाटन, मैत्री संबंध, निजी सुख में वृद्धि संभव है। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: सूर्य और शुक्र की युति व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रियजन भेंट होगी। किया गया पुरुषार्थ हितकारी होगा।

कुंभ: सूर्य तथा शुक्र की युति व्यावसायिक तनाव देगी। आर्थिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। हर स्थिति में संयम बरतें।

मीन: सूर्य एवं शुक्र की यूति निजी संबंधों में कष्ट देगी। भाई या बहन से भी तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.