Move to Jagran APP

19 अप्रैल 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 05:57 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 05:57 AM (IST)
19 अप्रैल 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी
19 अप्रैल 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: वासंतिक नवरात्र सप्तमी।

आज की भद्रा: रात्रि के 12:02 बजे से 20 अप्रैल दोपहर 12:28 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। संयम से काम लें।

वृष: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रह्वहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: यात्रा देशाटन, देव दर्शन की संभावना है, लेकिन सतर्कता से यात्रा करें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, फिर भी मन खिन्न रहेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.