Move to Jagran APP

16 अप्रैल 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में सफलता मिलेगी, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 06:12 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 07:53 AM (IST)
16 अप्रैल 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में सफलता मिलेगी, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा
16 अप्रैल 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में सफलता मिलेगी, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 04:45 बजे से शाम 06:06 बजे तक।

विशेष: बुध मेष राशि में।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगित के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रुपये के लेन-देन मे सावधानी रखें, धन हानि की आशंका है।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। देवदर्शन या देव उपासना आपके लिए हितकर होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी उदासीन न रहें। तालमेल बनाकर चलें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेगा, सतर्क रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मकर: गृह उपयेागी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन संतान के कारण तनाव मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरे से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लेने की जरूरत है।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.