Move to Jagran APP

15 नवंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 12:56 PM (IST)
15 नवंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
15 नवंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, बलि पूजा एवं स्नानदान की अमावस्या।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे।

वृष: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: मैत्री संबंध मधुर होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। भटकाव की स्थिति कष्टदायी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शाही खर्च से बचना होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में बढ़त होगी।

कुंभ: व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.