Move to Jagran APP

15 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 05:56 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 05:56 AM (IST)
15 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा
15 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: सूर्य की मिथुन संक्रांति।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। गजकेसरी योग बनने से धर्म गुरु या उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। व्यय भी होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ का तनाव और उलझनें मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवरिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हंै। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.