Move to Jagran APP

11 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 11 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 06:40 AM (IST)
11 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
कन्या राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा एकादशी।

विशेष: आकाश में दीप दान।

राशिफल

मेष: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। कुछ घरेलू और कुछ व्यावसायिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक तनाव से गुजर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.