Move to Jagran APP

11 दिसंबर 2021 का राशिफलः तुला राशि वालों की व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 11 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 05:00 AM (IST)
11 दिसंबर 2021 का राशिफलः तुला राशि वालों की व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
11 दिसंबर 2021 का राशिफलः तुला राशि वालों की व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

आज का पंचांग - 

loksabha election banner

आज की ग्रह स्थिति: 11 दिसंबर, 2021 शनिवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: प्रात: 07:06 बजे तक।

मेष: पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक या व्यावसायिक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों मंे सफलता मिलेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

धनु: पारिवारिक कार्य मंे व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव मंे हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन संतान के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लेना होगा।

मकर: उपहार या सम्मान मंे वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मीन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.