10 जनवरी 2022 का राशिफल: वृष राशिवालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन पारिवारिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी।
आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 10 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।
आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग -
आज की ग्रह स्थिति: 10 जनवरी, 2022 सोमवार पौष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 10:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी, अन्नपूर्णा अष्टमी।
विशेष: पंचक (प्रात: 08:49 बजे तक ही)
राशिफल -
मेष: भावुकता मंे नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर के मुखिया या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।
वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है, जबकि पारिवारिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कायरें मंे सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।
कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन कर्मक्षेत्र मंे बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का प्रोत्साहन मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: रोग या विरोधी के कारण मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दूसरों से रिश्ते मजबूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति मंे वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। संयम बरतें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मीन: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान मंे वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।